- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: नियमित 10...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: नियमित 10 मिनट करें ये योगासन, बाल हो जाएंगे काले और घने
Sarita
24 April 2025 10:15 AM IST

x
Yoga Tips: योग से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मस्तिष्क शांत और तनाव कम होता है, जिसका सीधा असर त्वचा और बालों पर दिखता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बालों को काला और घना बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ योगासन बताए जा रहे हैं जो खास बालों की मजबूती में असरदार हैं।
मत्स्यासन
इसे अंग्रेजी में Fish Pose कहते हैं, जिसके नियमित 10 मिनट अभ्यास से बालों की ग्रोथ तेज हो सकती है। यह सेहत के लिए बहुत असरदार योग क्रिया है। इस आसन से सिर तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है। मत्स्यासन के अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठकर धीरे धीरे पीछे झुकें और पीठ के बल लेट जाएं। अपने दाएं हाथ से बाएं पैर और बाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें। कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और घुटनों को जमीन से सटाएं। सांस लेते समय सिर को पीछे की ओर उठाएं। इस अवस्था में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। फिर शुरूआती अवस्था में आ जाएं।
शीर्षासन
बालों की मजबूती, उनके तेजी से बढ़ने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शीर्षासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से सिर तक रक्त प्रवाह बेहतर होने लगता है और बाल झड़ने व पतले होने की समस्या कम होने लगती है। इस आसन के अभ्यास से हेयर ग्रोथ भी अधिक होती है। शीर्षासन के अभ्यास के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए सिर के पीछे ले जाएं और सिर के पीछे ले जाएं। नीचे झुकते हुए सिर को जमीन पर रखें और खुद को बैलेंस करते हुए पैरों को ऊपर की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपको उल्टा या सिर के बल खड़ा होना है। कुछ वक्त इसी अवस्था में रहें, फिर आराम की अवस्था में आ जाएं।
उष्ट्रासन
कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। उष्ट्रासन बालों की मजबूती के साथ ही उन्हें काला बनाए रखने के लिए असरदार है। इस योगासन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। दोनों घुटनों के बीच कम से कम 6 इंच की दूरी रखें। अब दोनों हाथों को पीछे एड़ी की ओर ले जाएं। फिर दाएं हाथ के टखने को बाएं हाथ के टखने से छुएं। अपनी टांगों को सीधा रखते हुए पेट आगे की ओर निकालें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
TagsYogaयोगासनबालकालेघनेYogayogasanahairblackthickजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





