- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: खाने के...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: खाने के तुरंत बाद कर सकते हैं ये योगासन, कम हो जाएगी पेट की चर्बी
Sarita
18 Oct 2025 11:27 AM IST

x
Yoga Tips: पाचन सही से होने से पेट संबंधी समस्या नहीं होती और वजन भी नियंत्रित रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भोजन करने के तुरंत बाद योगासन भी कर सकते हैं? योग विशेषज्ञ कहते हैं कि भोजन के तुरंत बाद 15 मिनट के लिए एक योग का अभ्यास पाचन तंत्र को सबसे प्रभावी तरीके से विनियमित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं भोजन के तुरंत बाद कौन सा योग करना चाहिए, इसके फायदे और योगाभ्यास का तरीका।
भोजन के तुरंत बाद करें वज्रासन:
पाचन तंत्र सही रखने के लिए वज्रासन मुद्रा में बैठकर भोजन करना चाहिए। वज्रासन घुटने टेकने का आसन है। इसे डायमंड पोज भी कहते हैं। वज्रासन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है बल्कि पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है।
वज्रासन करने का तरीका:
स्टेप 1- योगाभ्यास के लिए फर्श पर घुटने के बल बैठ जाएं और पीछे की ओर पैर के अंगूठे को एक दूसरे से क्रॉस कर लें।
स्टेप 2- धीरे धीरे शरीर को नीचे ले जाते हुए हिप्स एडियों पर टिका लें और जांघों को काफ मसल्स पर टिकाएं।
स्टेप 3- अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर सिर एकदम सीधा रखें और सामने देखें।
स्टेप 4- सांसों की गति को केंद्रित रखते हुए आंखें बंद कर लें। सांसों की गति ऊपर और नीचे समान होनी चाहिए।
शुरुआत में कम से कम पांच मिनट यह योग करें और अधिकतम 10 मिनट कर सकते हैं।
वज्रासन के फायदे:
नियमित वज्रासन के अभ्यास से पाचन क्रिया में सुधार आता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
अल्सर और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर करने में मदद मिलती है।
वज्रासन का नियमित अभ्यास पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और कमर दर्द व साइटिका के मरीजों को राहत दिलाता है।
शरीर में पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी वज्रासन असरदार है।
पेट की चर्बी को कम करता है और डिनर के बाद इस आसन के अभ्यास से नींद बेहतर आती है।
TagsYogaखानेयोगासनकमपेटचर्बी Yogaeatingyoga posesreduce belly fat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





