लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये चार योगासन, कम हो जाएगा मोटापा

Sarita
2 Dec 2025 11:23 AM IST
Yoga Tips: कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये चार योगासन, कम हो जाएगा मोटापा
x
Yoga Tips: हम आपको चार ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बैठे बैठे कहीं पर भी कर सकते हैं। अगर आप अधिक समय तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं या ऑफिस के अधिक काम की वजह से आपको व्यायाम करने का मौका नहीं मिलता तो हो सकता है कि आपका वजन बढ़ने लगे। अगर आपके चर्बी ज्यादा है और मोटापा कम करने के लिए आपके पास योग व एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो ऐसे में आप कुर्सी पर बैठकर ही कुछ आसान योगा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि चेयर योग के लिए पहिए वाली कुर्सियों का इस्तेमाल न करें। हो सके तो अपनी मजबूत कुर्सी के नीचे योगा मैट रखें। ऑफिस में लंच टाइम में आप ये चार चेयर योग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मोटापा कम करने वाले इन चेयर योग के बारे में।
इस आसन को मार्जरी आसन भी कहते हैं। इसके करने के लिए सबसे पहसे चेयर पर बैठें. फिर अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए दोनों पैरों को फर्श पर रखें।
अब दोनों हथेलियों को पैरों के घुटनों पर रखें और लंबी सांस को भीतर की ओर खींचते हुए सीने को बाहर की ओर निकालें।
अब कंधें को पीछे की ओर ले जाएं। धीरे धीरे सांस छोड़े और रीढ़ की हड्डी को पीठ की तरह ले जाकर मोड़े। ये आसन कम से कम पांच बार करें।
गरुड़ासन:
-इस आसन को ईगल चेयर भी कहते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहसे कुर्सी पर आराम से बैठें और बाएं पैर को दाएं पैर से क्राॅस करें और ईगल का पोज बना लें।
-ताड़ासन की मुद्रा में खड़े होते हुए घुटनों को मोड़ें और बाएं पैर को उठाकर दाहिने पैर के ऊपर घुमा लें।
-इसी तरह हाथों को भी लपेट लें। इसके लिए बाएं हाथ की कोहनी को दाहिनी ओर क्रास कर लें।
-फिर कोहनियों को मोड़ते हुए मुट्ठी बना ले। सांस रोक कर इसी अवस्था पर बने रहें।
-कुछ सेकेंड बाद अपनी पुन: वाली अवस्था में आ जाएं।
ऊर्ध्व हस्तासन:
-इस आसान को करने के लिए कुर्सी पर बिल्कुल सीधा बैठें।
-सांस को अंदर की ओर खींचे और दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
-कुछ देर इसी पोज में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे ले आएं।
-इस योग को दस से 15 बार करें।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन:
-इस आसन को करने के लिए कुर्सी के एक साइड में बैठें और कुर्सी की पीठ को पकड़कर अपने सिर को बाईं तरह घुमाएं।
-बैक बोन को स्ट्रैच करने की कोशिश करें। सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को मोड़े।
-इस योगा को पांच बार करें। सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को दाएं हाथ की तरफ से दोहराएं।
Next Story