- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: उंगलियों...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: उंगलियों में दर्द से राहत पाने के लिए करें ये व्यायाम और योगासन
Sarita
16 Feb 2025 7:55 AM IST

x
Yoga Tips: अगर आपको भी उंगलियों में दर्द या अकड़न महसूस होती है, तो योगासन और स्ट्रेचिंग से आराम मिल सकता है। ये योगासन और आसान व्यायाम आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। नियमित रूप से इन का अभ्यास करने से उंगलियों की जकड़न, सूजन और दर्द में राहत मिलती है। हालांकि अगर दर्द बहुत ज्यादा है या लंबे समय तक बना रहता है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। आइए जानते हैं क्यों होता है उंगलियों में दर्द और इससे राहत के लिए असरदार योगासनों के बारे में।
उंगलियों में दर्द के मुख्य कारण
अत्यधिक टाइपिंग या मोबाइल का उपयोग
गठिया (Arthritis) या जोड़ों में दर्द
नर्व कंप्रेशन या ब्लड सर्कुलेशन की समस्या
कार्पल टनल सिंड्रोम (CTS)
कैल्शियम या विटामिन D की कमी
चोट लगना या मांसपेशियों की कमजोरी
उंगलियों के दर्द से राहत पाने के लिए असरदार योगासन
यह योगासन हाथों और उंगलियों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
अभ्यास के लिए सीधे बैठें और दोनों हाथ आगे की ओर फैलाएं।
हथेलियों को ऊपर की ओर करें और उंगलियों को धीरे-धीरे खोलें और बंद करें।
10-15 बार यह क्रिया दोहराएं।
प्राण मुद्रा
इससे हाथों में ऊर्जा बढ़ती है और उंगलियों की जकड़न दूर होती है।
इसके अभ्यास के लिए हाथों को अपने घुटनों पर रखें।
छोटी उंगली और अनामिका (Ring Finger) को अंगूठे से मिलाएं।
बाकी उंगलियों को सीधा रखें और इस मुद्रा को 5-10 मिनट तक बनाए रखें।
मकरासन
यह मुद्रा कलाई और उंगलियों के दर्द को कम करने में मदद करती है।
अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को सामने फैलाएं।
उंगलियों को स्ट्रेच करें और कुछ सेकंड तक खिंचाव बनाए रखें।
धीरे-धीरे हाथों को रिलैक्स करें।
यह उंगलियों की जकड़न दूर करता है और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है।
इसके अभ्यास के लिए सीधे बैठें और दोनों हाथों को जोड़कर नमस्कार मुद्रा बनाएं।
धीरे-धीरे हथेलियों को एक-दूसरे पर दबाएं और उंगलियों को स्ट्रेच करें।
10-15 सेकंड तक मुद्रा बनाए रखें।
TagsYogaउंगलियोंदर्दराहतयोगासनYogafingerspainreliefyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





