- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: भ्रामरी...

x
Yoga Tips: प्राणायाम आपके शरीर और मन के बीच संतुलन बनाए रखने का सबसे कारगर तरीका माने जाते हैं। इसमें भी भ्रामरी प्राणायाम को अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह प्राणायाम आपके मस्तिष्क को री-बूट करके तंत्रिकाओं को आराम देने, हार्मोन्स के स्तर को ठीक बनाए रखने और तनाव-चिंता जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। भ्रामरी प्राणायाम के समय मधुमक्खियों को गुंजन जैसी आवाज आती है। यह नसों को शांत करने और विशेष रूप से मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाए रखने का अभ्यास है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
भ्रामरी प्राणायाम कैसे किया जाता है:
भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास काफी सरल और अत्यंत प्रभावी है। सभी उम्र के लोग आसानी से इसका अभ्यास कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने के लिए सबसे पहले किसी शांत और जगह पर बैठें। अपनी आँखें बंद करके उंगलियों से कान और आंखों को बंद कर लें। अपना मुंह बंद रखते हुए नाक से सांस लें और छोड़ें। सांस छोड़ने के दौरान ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मस्तिष्क की तंत्रिकाओं में कंपन होता है जिसका मस्तिष्क के कार्यों पर विशेष प्रभाव देखा गया है।
भ्रामरी प्राणायाम करने से क्या लाभ है:
भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास आपके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।
तनाव, क्रोध और चिंता से राहत दिलाने के साथ उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए यह अभ्यास काफी लाभदायक है।
माइग्रेन की समस्या को कम करने में यह अभ्यास मदद करता है।
प्राणायाम से एकाग्रता और याददाश्त में सुधार होता है।
आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में यह योगासन काफी फायदेमंग है।
मन को शांत करने में भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है।
भ्रामरी प्राणायाम की सावधानी:
भ्रामरी प्राणायाम को वैसे तो काफी लाभकारी माना जाता है पर कुछ स्थितियों में इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि आप अपनी उंगली कान के अंदर नहीं बल्कि कार्टिलेज पर लगाकर रखें। गुनगुनाते समय अपना मुंह बंद रखें, अपने चेहरे पर दबाव न डालें। किसी योग विशेषज्ञ से इस अभ्यास के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।
TagsYogaभ्रामरीप्राणायाममस्तिष्कYogaBhramariPranayamBrain जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





