लाइफ स्टाइल

Yoga: ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम कर सकते हैं ये योगासन

Sarita
18 Jun 2025 7:58 AM IST
Yoga:  ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम कर सकते हैं ये योगासन
x
Yoga:ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते वैश्विक जोखिमों के बारे में लोगों को जागरूक करने और बचाव को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल ब्रेन ट्यूमर डे को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। समय रहते सावधानी और स्वास्थ्य की देखभाल से इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। योग, खासकर कुछ विशेष आसन मस्तिष्क को शांत करने, तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने और शरीर में रक्त संचार को बेहतर करने में मदद करते हैं, जिससे ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारियों के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में उन असरदार योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम करने के साथ ही मस्तिष्क को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
प्राणायाम:
प्राणायाम दिमाग को स्वस्थ रखता है। इसमें विशेषकर अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और कपालभाति प्राणायाम अभ्यास मस्तिष्क की कोशिकाओं को शुद्ध ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक हैं। यह तनाव को कम कर मानसिक शांति देते हैं। तंत्रिका तंत्र को संतुलित करते हैं, जिससे ब्रेन की फंक्शनिंग बेहतर होती है। भ्रमण प्राणायाम का अभ्यास भी कर सकते हैं, जिससे नकारात्मक भावनाएं जैसे क्रोध, झुंझलाहट, निराशा और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। वहीं एकाग्रता, स्मृति और आत्म विश्वास में बढ़ावा होता है।
शीर्षासन :
यह योगासन मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, जिससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। शीर्षासन ध्यान और एकाग्रता को बेहतर करता है। साथ ही तनाव और चिंता को कम करने में सहायक है। ध्यान रखें कि यह आसन प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें, खासकर यदि आपको ब्लड प्रेशर या सर्वाइकल की समस्या है।
इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां लचीली होती हैं। आसन के अभ्यास के दौरान गहरी सांस लेने की वजह से फेफड़ों में फैलाव आता है, जिससे इसकी सफाई होती है। इस आसान को करने से एकाग्रता बनी रहती है और श्वास संतुलित रहती है।
Next Story