भारत

नौकरी से निकाले जाने पर सहकर्मी को बेरहमी से पीटा, फॉर्म हाउस में वारदात

Nil dhankar
18 Jun 2025 7:51 AM IST
नौकरी से निकाले जाने पर सहकर्मी को बेरहमी से पीटा, फॉर्म हाउस में वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मेरठ जिले के हस्तिनापुर में तेल चोरी की शिकायत करने पर फार्म हाउस के कर्मचारी को दबंगों ने बेरहमी से पीटा और मुर्गा बनाया। आरोपियों ने युवक की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित से मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हस्तिनापुर की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी देवा ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह बंगाली बाजार के पास कृषि फार्म पर नौकरी करता है। सोमवार को वह दूसरे कृषि फार्म जलालपुर मकबूलपुर पर कार्य कर रहा था, तभी अमित निवासी माखननगर अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि अमित ने डंडा लेकर मारपीट शुरू कर दी। अमित के साथी वीडियो बनाते रहे। अमित ने उसे मुर्गा भी बनाया और बात नहीं मानने पर गोली मारने की धमकी दी। वीडियो को आरोपियों ने वायरल कर दिया। बताया उसने आरोपियों द्वारा तेल चोरी किए जाने की शिकायत मालिक से की थी। सीओ मवाना अभिषेक पटेल का कहना है कि नामजद आरोपी समेत आरोपियों की पहचान को टीम को लगाया है।

हस्तिनापुर थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया मारपीट करने वाला युवक भी इस फार्म पर नौकरी करता था। एक अन्य युवक और नौकरी करता था बताया जा रहा है कि उसने ट्रैक्टर से तेल निकालकर बेच दिया था। देवा ने उसकी शिकायत मालिक से कर दी थी, जिस पर उसे नौकरी से हटा दिया गया। उसका पक्ष लेते हुए आरोपियों ने देवा से मारपीट की है।

Next Story
null