- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: पिघल जाएगी आपकी...
लाइफ स्टाइल
Yoga: पिघल जाएगी आपकी जांघों की जिद्दी चर्बी, हर रोज नियमित रूप से करें ये योगासन
Sarita
28 July 2025 6:45 AM IST

x
Yoga: क्या आपको भी थाई फैट यानी जांघों पर जमा जिद्दी चर्बी की वजह से चलने में दिक्कत महसूस होती है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ योगासन आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज नियम से इन योगासनों की प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
फायदेमंद साबित होगा वीरभद्रासन:
शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए वीरभद्रासन की मदद ली जा सकती है। वीरभद्रासन का अभ्यास करने के लिए एक पैर को आगे और दूसरे पैर को पीछे ले जाएं। अब आपको आगे वाले पैर के घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ना है और पीछे वाले पैर को सीधा रखना है। इसके बाद अपने हाथों को ऊपर ले जाते हुए नमस्ते मुद्रा में जोड़ना है। लगभग 30 से 60 सेकेंड तक इस पॉश्चर को मेंटेन करके रखिए।
कर सकते हैं नौकासन:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जांघों पर जमी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आप नौकासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। नौकासन की प्रैक्टिस करने के लिए सबसे पहले आपको पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को सीधा रखना है। अपने हाथों को अपनी जांघों के पास रखें और फिर गहरी सांस लेते हुए अपने पैरों, कंधों और सिर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। लगभग 30 सेकेंड तक बैलेंस बनाकर रखिए और फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पोजीशन में आ जाइए।
फायदेमंद साबित होगा उत्कटासन:
फैट बर्न करने के लिए आप उत्कटासन का अभ्यास करना शुरू कर सकते हैं। उत्कटासन की प्रैक्टिस करने से पैर भी टोन्ड होते हैं। उत्कटासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर पैरों को कंधों की चौड़ाई के हिसाब से फैला लीजिए। इसके बाद हाथों को प्रणाम मुद्रा में छाती के पास लेकर आएं। अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठने की कोशिश करें।
TagsYogaपिघलजांघोंचर्बीयोगासनYogaMeltThighsFatYogasana जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





