लाइफ स्टाइल

Yoga:इन खास योगासनों के अभ्यास से इम्यून सिस्टम होगा मजबूत

Sarita
29 Nov 2025 9:25 AM IST
Yoga:इन खास योगासनों के अभ्यास से इम्यून सिस्टम होगा मजबूत
x
Yoga: हमारे शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम बीमारियों से लड़ने और उसे दूर रखने का काम करती है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के वजह से सर्दी-जुकाम, वायरल समेत कई खतरनाक बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। गतिहीन जीवनशैली के कारण हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। भागदौड़ से भरी जिंदगी के कारण इंसान को अपने ऊपर ध्यान देने का समय ही नहीं है। ऐसे में आपके दिमाग में एक ही सवाल आ सहा होगा कि अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट कैसे करें? योग ही एक ऐसा साधन है जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।
भुजंगासन:
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन सूर्य नमस्कार के अभ्यास का एक हिस्सा है। इसके नियमित अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।
ताड़ासन:
ताड़ासन यानी माउंटेन पोज एक ऐसी मुद्रा है जिसमें कई आसन निकलते हैं। इसी वजह से इस मुद्रा को सभी योगासनों की 'मां' कहा जाता है। बेसिक लेवल हठ योग मुद्रा होने के कारण आप इसे दिन में कभी भी कर सकते हैं। इस आसन को कम से कम 20 सेकेंड या पांच गहरी सांसों को आयोजित करने तक अभ्यास करें।
पादंगुष्ठासन:
पादंगुष्ठासन को बिग टो पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन भी ताड़ासन की तरह बेसिक लेवल का हठ योग मुद्रा है, जिसे आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। यदि आप इसे सुबह करने से चूक जाते हैं, तो शाम को अपने अंतिम भोजन से 2-3 घंटे बाद भी कर सकते हैं।
त्रिकोणासन यानी त्रिभुज मुद्रा इम्यून सिस्टम के लिए सबसे अच्छे योग में से एक है। सूबह उठकर इस आसन को करना चाहिए। त्रिकोणासन के अभ्यास से भोजन पूरी तरह से पच जाता है।
Next Story