- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Poses:रोजाना ...

x
Yoga Poses: सही योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। शाम के समय हल्के और सरल योगासनों का अभ्यास करना आपके मसल्स, रीढ़ की हड्डी और जोड़ों को आराम पहुंचाने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से नींद बेहतर आती है, रक्त संचार सुधारता है और पूरे दिन की थकान जल्दी दूर होती है।आज हम आपको कुछ आसान योगासनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर ही कर सकते हैं और दिनभर की थकान को तुरंत कम महसूस करेंगे।
सुप्त वज्रासन:
सुप्त वज्रासन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर बैठकर काम करते हैं।
इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं और पैरों को पीछे की ओर फोल्ड करें।
धीरे-धीरे शरीर को पीछे झुकाएं और हाथों की मदद से सिर को जमीन के पास लाएं।
इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आएं।
शवासन:
शवासन सबसे सरल लेकिन सबसे प्रभावी योगासन है।
इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैरों को कूल्हे की चौड़ाई तक फैलाएं और हाथों को शरीर के दोनों तरफ आराम से रखें।
आंखें बंद करें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें और फिर लगभग 5-10 मिनट तक इस स्थिति में रहें।
ये योग मानसिक तनाव को कम करता है, शरीर की थकान मिटाता है और रक्त संचार को सुधारता है।
ताड़ासन करने के लिए खड़े होकर पैरों को एक साथ रखें।
अब हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और पंजों की ओर खिंचाव महसूस करें।
शरीर को पूरी तरह खींचें, नाभि अंदर और रीढ़ सीधी रखें।
कुछ सेकंड इस स्थिति में रुकें और धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाएं।
पश्चिमोत्तानासन:
पश्चिमोत्तानासन पीठ और कमर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने का बेहतरीन योगासन है।
इसे करने के लिए जमीन पर बैठें और पैरों को सामने सीधा फैलाएं।
अब धीरे-धीरे आगे झुकें और पैरों को हाथों से पकड़ने की कोशिश करें।
सिर को पैरों की ओर लाएं और रीढ़ की हड्डी को खींचते हुए सांस लें।
30 सेकंड से 1 मिनट तक इस स्थिति में रहें।
TagsYoga PosesयोगासनदूरथकानYoga Posesyoga posturesrelievefatigue जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





