- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- yoga:चेहरा चमकेगा उम्र...
लाइफ स्टाइल
yoga:चेहरा चमकेगा उम्र का पता नहीं चलेगा, ये योगासन करने से स्किन में आएगी चमक
Sarita
24 Feb 2025 7:26 AM IST

x
yoga: भुजंगासन, इस योगासन को करने से डबल चिन की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है. इससे जॉ लाइन भी शार्प होती है और चेहरा ज्यादा यंग नजर आता है. ये योगासन फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है. इससे शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति बढ़ती है. ये भी यंग स्किन के लिए बेहद जरूरी है|
रोजाना कुछ मिनट उत्तानासन करने से त्वचा में कसाव आता है और फाइन लाइन, रिंकल्स कम होते हैं. ये योगासन स्किन की समस्याओं से लड़ने में मददगार है. इसके अलावा ये रीढ़ की हड्डी को लचीला-मजबूत बनाने के साथ स्ट्रेस को कम करता है और पैरों को भी मजबूती देता है|
स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए अधोमुखासन करना चाहिए. इससे चेहरे की ओर रक्त संचार बढ़ता है और इससे स्किन की सूजन कम होती है और झुर्रियां आदि की समस्या में भी कमी आती है. ये योगासन तनाव को भी कम करता है जो आपके ब्रेन से लेकर हार्ट और स्किन के लिए भी फायदेमंद है|
उम्र बढ़ने के निशानों से बचाव करना है या इन्हें कम करना है तो सर्वांगासन करना भी फायदेमंद रहता है. इससे स्किन के टेक्सचर में सुधार आता है. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने की वजह से त्वचा को पोषण मिलता है और चेहरा नेचुरली चमकदार बनता है. ये योगासन थायराइड ग्रंथि को हेल्दी रखने से लेकर पाचन, प्रजनन तंत्र, नर्वस सिस्टम (ब्रेन), आंखों आदि के लिए भी फायदेमंद रहता है|
योगासनों की शुरुआत प्राणायाम से करनी चाहिए. प्राणायाम ब्रीदिंग टैक्नीक पर आधारित होते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और ये भी आपकी त्वचा पर पॉजिटिव असर दिखाता है. सबसे आसान प्राणायाम में अनुलोम-विलोम बिगनर्स भी कर सकते हैं|
Tagsyogaचेहराचमकेगायोगासनस्किनचमकyogafacewill shineyogasanaskinglowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





