लाइफ स्टाइल

Yoga : काम के बाद करें ये योगासन, मन रहेगा शांत

Sarita
5 Aug 2025 10:21 AM IST
Yoga : काम के बाद करें ये योगासन, मन रहेगा शांत
x
Yoga : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिनभर ऑफिस का तनाव, कंप्यूटर पर लगातार बैठकर काम और मानसिक दबाव हमारी सेहत पर गहरा असर डालता है। ऐसे में जरूरी है दिन के अंत में शरीर और मन को रिलैक्स किया जाए। योग इसके लिए सबसे कारगर और नेचुरल उपाय है। खासकर शाम को काम से फ्री होने के बाद कुछ आसान योगासन न सिर्फ आपकी थकान मिटाते हैं, बल्कि नींद को बेहतर बनाते हैं और अगला दिन फ्रेश शुरू करने में मदद करते हैं। यहां आपको 5 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो दिनभर के तनाव से छुटकारा दिलाएंगे और मानसिक सुकून भी देंगे। साथ में इनके अभ्यास का तरीका और फायदे भी जानिए।
बालासन:
बालासन के अभ्यास के लिए वज्रासन में बैठकर सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे झुकाएं और माथा ज़मीन पर टिकाएं। फिर हाथ आगे की ओर फैलाएं या शरीर के पास रखें। कम से कम एक-दो मिनट इसी मुद्रा में रहें। बालासन के अभ्यास से पीठ और कमर की थकान दूर होती है। यह आसन मन को शांत करता है और चिंता को कम करता है।
अधोमुख श्वानासन:
पूरा दिन बैठकर काम करने वालों को शरीर में दर्द या अकड़न की समस्या हो सकती है। उसके लिए यह आसन कारगर है। इस आसन से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ थकान और आलस को दूर करने में सहायक है। अधोमुख श्वानासन के अभ्यास के लिए हाथों और घुटनों के सहारे बैठें। सांस छोड़ते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर की मुद्रा उल्टे V आकार में होगी। अब एड़ियों को जमीन की तरफ और सिर को नीचे रखें।
विपरीत करणी आसन:
इस आसन के अभ्यास के लिए दीवार के पास लेट जाएं। पैरों को दीवार से ऊपर सीधा टिकाएं। शरीर के बगल में रखें। 5-10 मिनट तक इस स्थिति में रहें। इसके अभ्यास से पैरों की सूजन और थकान कम होती है। नींद बेहतर होती है और माइंड रिलैक्स होता है।
यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। तनाव कम करता है और पीठ दर्द से राहत दिलाता है। मार्जरी आसन के अभ्यास के लिए हाथों और घुटनों के सहारे आएं। सांस लेते हुए कमर नीचे और सिर ऊपर करें। अब सांस छोड़ते हुए कमर ऊपर और सिर नीचे करें। इस प्रक्रिया को पांच से 10 बार दोहराएं।
शवासन:
दफ्तर से लौटकर शाम के वक्त शवासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए पीठ के बल लेटकर आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। अब ध्यान सांसों पर रखें और पांच से 10 मिनट इसी मुद्रा में रहें। इस आसन के अभ्यास से मानसिक तनाव और थकान दूर होती है। साथ ही ध्यान व एकाग्रता बढ़ती है और नींद अच्छी आती है।
Next Story