लाइफ स्टाइल

Yoga : तनाव खत्म करने वाले 5 योगासन

Sarita
2 Nov 2025 9:19 AM IST
Yoga : तनाव खत्म करने वाले 5 योगासन
x
Yoga : तेज रफ्तर जिंदगी में तनाव और चिंता अब आम बात हो चुकी है। काम का दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बेचैन कर देते हैं। ऐसे में योग न सिर्फ शरीर को लचीलापन देता है बल्कि मन को भी शांति और स्थिरता प्रदान करता है। कुछ विशेष योगासन ऐसे हैं जो मन को गहराई से शांत करते हैं और चिंता को जड़ से मिटाने में मदद करते हैं। चिंता और तनाव मन की स्थिति हैं, लेकिन योग शरीर और आत्मा के बीच पुल का काम करता है। हर दिन सिर्फ 20 मिनट का योग आपके जीवन में गहरी शांति, सुकून और आत्मविश्वास ला सकता है। मन की शांति और तनाव को कम करने के लिए यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
बालासन :
यह आसन दिमाग को ठंडक और मन को स्थिरता देता है। इससे तनाव, थकान और सिरदर्द में राहत मिलती है। बालासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर सिर को जमीन पर टिकाएं और हाथ आगे की ओर फैलाएं। धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
शवासन:
यह सबसे प्रभावी रिलैक्सेशन आसन है। यह पूरे शरीर को शिथिल कर देता है और मानसिक शांति देता है। अभ्यास के जमीन पर पीठ के बल लेटें, आंखें बंद करें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम :
सांसों के संतुलन से मानसिक ऊर्जा संतुलित होती है। यह चिंता, गुस्सा और डिप्रेशन में बेहद असरदार माना गया है। अभ्यास के लिए एक नथुने को बंद करके दूसरे से सांस लें और फिर बदलते रहें।
अधोमुख श्वानासन:
यह आसन नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। इससे शरीर हल्का और मन शांत महसूस होता है।
सुखासन :
यह सबसे आसान लेकिन असरदार ध्यान मुद्रा है। नियमित अभ्यास से मन स्थिर होता है और मानसिक बेचैनी दूर होती है।
Next Story