मनोरंजन

सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने परिवार के साथ हेलोवीन मनाया

jantaserishta.com
2 Nov 2025 8:35 AM IST
सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने परिवार के साथ हेलोवीन मनाया
x
मुंबई: पश्चिमी संस्कृति का लोकप्रिय पर्व 'हेलोविन' धीरे-धीरे अब भारत में देखने को मिल रहा है। खास तौर पर इसका असर बॉलीवुड में देखने को मिलता है। शनिवार को अभिनेत्री सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।
पश्चिमी देशों में 31 अक्टूबर को 'हेलोवीन फेस्टिवल' मनाया जाता है। इसे फॉलो करते हुए अभिनेत्री सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे अपनी बेटी और पति के साथ नजर आ रही हैं। सोहा ने कैप्शन लिखा, "यह हमारा हेलोवीन का ग्रुप है। स्टार, थोड़ी घबराई हुई मां और सुपर पावरफुल डैड। जल्द ही वर्ल्ड टूर पर निकलेंगे।"
अभिनेत्री नेहा धूपिया भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ हेलोवीन का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "1, 2, 3... चलो हेलोवीन।" सोहा अली खान अब भले ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आतीं, लेकिन वे इन दिनों नए पॉडकास्ट को लेकर व्यस्त हैं, जिसका नाम 'ऑल अबाउट हर' है। वहीं, नेहा धूपिया की बात करें तो वे भी कई शोज होस्ट करती हैं और वे पिछली बार 'बैड न्यूज' में नजर आई थीं।
हेलोवीन मुख्य रूप से 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह पर्व करीब 2000 साल पुरानी सेल्टिक परंपरा से जुड़ा है। मानना था कि 31 अक्टूबर की रात मृतकों की आत्माएं पृथ्वी पर लौटती हैं और अच्छी आत्माएं तो परिवार से मिलती थीं, लेकिन बुरी आत्माएं परेशान करती थीं। वहीं, उस दौर में लोग बुरी आत्माओं से बचने के लिए अलाव जलाते, और पशु की खाल व भयानक मुखौटे पहनते थे। यहीं से इस पर्व की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे यह हर जगह मशहूर हो गया है।
भारत में भले ही हेलोवीन पारंपरिक न हो, लेकिन बॉलीवुड सितारे इसे अपने अंदाज में मनाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story