- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- World TB Day 2025: ...
लाइफ स्टाइल
World TB Day 2025: टीबी के लक्षणों को कम करने के लिए रोजाना करें ये योगासन
Sarita
24 March 2025 12:26 PM IST

x
World TB Day 2025: टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव के लिए लोगों को अलर्ट करने के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। टीबी का इलाज संभव है लेकिन अगर समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो टीबी का संक्रमण बढ़ जाता है और इससे जान का खतरा हो सकता है। टीबी के लक्षणों की पहचान करें ताकि समय रहते इसका इलाज संभव हो सकें।
क्या हैं टीबी के लक्षण
टीबी के मुख्य लक्षणों में ज्यादा खांसी आना, बलगम आना, बुखार आना विशेषकर शाम के समय, छाती में दर्द, वजन घटना और भूख कम लगना आदि लक्षण शामिल हैं।
टीबी के मुख्य लक्षणों को योग के माध्यम से कम किया जा सकता है और टीबी पर नियंत्रण किया जा सकता है। फेफड़ों की मजबूती और टीबी की रोकथाम के लिए यहां आपको कुछ प्रभावी आसनों के बारे में बताया जा रहा है।
वज्रासन
वज्रासन के नियमित अभ्यास से टीबी के लक्षणों को कम करने में फायदा मिलता है। इसका अभ्यास पेट की समस्या में फायदेमंद है। आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें और एड़ियों पर शरीर का भार रखें। रीढ़ सीधी रखते हुए हाथों को घुटनों पर रखें। धीरे-धीरे गहरी सांस लें और कुछ मिनटों तक इस मुद्रा में बैठें।
पश्चिमोत्तानासन
यह आसन टीबी के लक्षणों को कम करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इसके अभ्यास के लिए मैट पर बैठकर पैरों को आगे फैलाएं। हाथों को उठाथे हुए धीरे धीरे आगे झुकें और पैर की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें। सिर को घुटनों के पास रखें और 20 से 30 सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें।
पेट की चर्बी को कम करने, आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही टीबी के लक्षणों को कम करने के लिए चक्रासन का अभ्यास लाभकारी माना जाता है। इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों और पैरो को एक सीध में रखें। अब पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। दोनों पैरों पर वजन डालते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर दोनों हाथों पर भी अपना वजन डालें और कंधों को ऊपर उठा लें। जमीन से शरीर को उठाते समय अपने हाथ और पैर को पूरी सीध में रखें।
TagsWorld TB Day 2025टीबीलक्षणोंकमयोगासन World TB Day 2025TBsymptomsreduceyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





