- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Winter Food: सर्दियों...
लाइफ स्टाइल
Winter Food: सर्दियों में करें इस सुपरफूड्स का सेवन, मिलेंगे कई फायदे
Bharti Sahu 2
20 Nov 2024 10:13 AM IST

x
Winter Food: सर्दियों में मिलने वाली शकरकंद, जिसे स्वीट पोटैटो भी कहते हैं, पोषण का खजाना है. इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद बनाता है| इसे कई तरीकों से खाया जाता है और ये हर तरह से शरीर को फायदा ही पहुंचाता है.
शकरकंद के अनोखे व्यंजन
स्थानिय निवासी रागिनी दुबे के अनुसार, शकरकंद को अलग-अलग तरीकों से पकाकर खाया जा सकता है. इसे छोटे-छोटे क्यूब में काटकर उबालें और हल्का नमक और काली मिर्च डालकर खाएं. इसका पराठा बनाने के लिए इसे पीसकर आटे में मिक्स करें. इसे तेल में डीप फ्राई कर कुरकुरे स्नैक की तरह खा सकते हैं या फिर दही में मिक्स करके हल्का और हेल्दी सलाद तैयार कर सकते हैं. गुड़ के साथ इसे स्टीम कर मीठे का आनंद लिया जा सकता है|
महिलाओं के लिए फायदेमंद
शकरकंद खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है. यह हड्डियों को मजबूत बनात है और त्वचा को निखारने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं. ठंड में फैट की जरूरत को पूरा करने के लिए इसे रोस्ट कर खाएं. सर्दियों में पलक और अन्य हरी सब्जियों के साथ मिक्स कर इसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है|
TagsWinter Foodसर्दियोंसुपरफूड्सेवनफायदेWinter Foodwintersuperfoodconsumptionbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





