लाइफ स्टाइल

Weight Loss: जानिए कैसे अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा घटा सकता है आपका वजन,

Sarita
21 May 2025 12:10 PM IST
Weight Loss: जानिए  कैसे अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा घटा सकता है आपका वजन,
x
Weight Loss: क्या आप जानते हैं कि अदरक का छोटा सा टुकड़ा आपके मोटापे को भी कम कर सकता है. दरअसल अदरक एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है, ये हमारी पाचन की क्रियाओं को दुरुस्त करने का काम करती है. साथ ही इसमें सूजन कम करने के भी गुण मौजूद होते हैं. ये सभी गुण इसे शरीर का फैट बर्न करने में सक्षम बनाते हैं. जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका|
1. यदि रोजाना अदरक को पानी में उबालकर उसमें आधा नींबू निचोड़कर चाय की तरह पिया जाए तो ये वेट लॉस में मददगार होता है. साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज़म दुरुस्त रखता है. लेकिन इसे दिन में कम से कम दो बार पीना चाहिए|
2. अदरक के पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीने से भी वेट लॉस तेजी से होता है. इसके लिए अदरक को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में थोड़ी देर उबलने दें और छान लें. जब ये गुनगुना हो जाए तब इसमें थोड़ा एप्पल साइडर विनेगर डालें और पिएं. याद रहे एप्पल साइडर विनेगर को बहुत तेज गर्म पानी में नहीं डालना है|
3. यदि अपनी चाय को ग्रीन टी से रिप्लेस कर दिया जाए तो ये शरीर के लिए बहुत अच्छा काम करती है. लेकिन अगर इसे बनाते समय अदरक को भी एड कर लिया जाए तो वेट लॉस में बहुत अच्छे रिजल्ट सामने आते हैं|
4. अदरक का रस में शहद और थोड़ा नींबू मिलाकर पीने से भी काफी अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं. आप चाहें तो सिर्फ अदरक और शहद को भी मिलाकर पी सकते हैं|
अदरक तासीर में गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. यदि आपको पाइल्स की समस्या है तो वो बढ़ सकती है, वहीं महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा गैस, एसिडिटी, जलन आदि परेशानियां भी हो सकती हैं. इसलिए इस्तेमाल के लिए अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा काफी है. इसके अलावा आप विशेषज्ञ से भी इस बारे में सलाह कर सकते हैं|
Next Story