- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- weight lose : वजन...
लाइफ स्टाइल
weight lose : वजन घटाना है तो खाली पेट करें इन चीजों का सेवन, जल्दी पिघलने लगेगी चर्बी
Sarita
26 Jan 2026 11:57 AM IST

x
weight lose : वजन बढ़ाना जितना आसान है, वजन घटाना उतना ही ज्यादा मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि सिर्फ एक्सरसाइज करने से काम नहीं बन पाएगा। आपको प्रोटीन और फाइबर रिच हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को भी फॉलो करना होगा। आइए कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं, जो वजन घटाने में कारगर साबित हो सकती हैं।
शहद नींबू वाला पानी:
शहद और नींबू के पानी को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। शहद नींबू वाला पानी आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट औषधीय गुणों से भरपूर शहद और नींबू वाला पानी पिएं। आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
फायदेमंद साबित होगा जीरे का पानी:
क्या आपको भी यही लगता है कि जीरे का पानी पीकर आप सिर्फ अपनी गट हेल्थ को सुधार सकते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। जीरे के पानी में मौजूद तत्व शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में असरदार साबित हो सकते हैं। जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, उन्हें एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में जीरे के पानी को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
ग्रीन टी को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। वेट लॉस के लिए ग्रीन टी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। ग्रीन टी में मौजूद तत्व फैट बर्न करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हर रोज खाली पेट ग्रीन टी पिएं और अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इन तीनों में से किसी भी एक ड्रिंक को सुबह-सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
Tagsweight loseवजनघटानासेवनweight lossweightloseconsumption जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजान्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





