- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Watermelon Milk Shake:...
लाइफ स्टाइल
Watermelon Milk Shake: गर्मियों में सेहतमंद है ये हेल्दी ड्रिंक
Sarita
2 May 2025 6:57 AM IST

x
Watermelon Milk Shake: तरबूज को आम तौर पर लोग सलाद या जूस के तौर पर लेते हैं लेकिन क्या कभी आपने इसका मिल्क शेक बनाकर पीया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं। तरबूज खाने से पाचन और हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। यह वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इसका शेक स्वाद में बेहतरीन होता है, जो हमेशा के लिए आपके दिलो-दिमाग में बस जाएगा। साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। आपको गर्मियों में बिल्कुल भी इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
सामग्री (Ingredients)
तरबूज के पीस 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क 1/4 कप या दूध 2 कप (उबला और ठंडा)
पानी 1.5 कप (सिर्फ कंडेंस्ड मिल्क यूज करने पर)
वनीला एक्सट्रेक्ट 1/2 (ऑप्शनल)
पसंदीदा आइसक्रीम
आइस क्यूब्स थोड़े से
शक्कर स्वादानुसार
- तरबूज मिल्क शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले तरबूज लें।
- फिर इसको टुकड़ों में काटकर अलग रख दें।
- इसके बाद कंडेंस्ड मिल्क और तरबूज के टुकड़ों को ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर ठंडे तरबूज के पीस, कंडेंस्ड मिल्क, पानी और वनीला एक्सट्रेक्ट (ऑप्शनल) को मिक्सर जार में डालें।
- इसके बाद इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर शेक तैयार कर लें।
- अब टेस्टी और कूल-कूल तरबूज मिल्क शेक बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर इसे सर्विंग ग्लास में डालें और आइसक्रीम से गार्निश करके चिल्ड सर्व करें।
TagsWatermelonMilk Shakeगर्मियोसेहतमंदहेल्दीड्रिंक WatermelonSummerHealthyDrinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





