- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- vera juice: अगर...
लाइफ स्टाइल
vera juice: अगर सुबह-सुबह पिएं एलोवेरा जूस, तो शरीर को मिल सकते हैं कई फायदे
Sarita
17 May 2025 8:19 AM IST
vera juice: हम अपने को स्वस्थ रखने के लिए नाजाने कितना कुछ करते हैं। सुबह उठने के बाद से लेकर रात को बिस्तर पर जाने तक हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे हम बीमारियों से कोसों दूर रह सके। साथ ही हम कई तरह के व्यायाम भी करते हैं ताकि हमारी सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर हो सके और हम पूरी तरह फिट रह सके। लेकिन कई लोग मोटापे की वजह से काफी परेशान होते हैं और उनको कई चीजों के लाभ भी नहीं मिल पाते हैं। लेकिन हम आपको एलोवेरा के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको मोटापे समेत कई अन्य समस्याओं में मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं।
अगर आप सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीते हैं तो इससे आपका मोटापा तो कम होगा ही। साथ ही ये आपको त्वचा और सेहत संबंधी कई परेशानियां दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद जस्ता, कैल्शियम, लोहा, तांबा, सोडियम, क्रोमियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, जो कई बीमारियों को रोकने में सक्षम हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं अगर रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। इसलिए वो भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं।
एलोवेरा का जूस हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये हमारे मोटापे को कम करने में हमारी मदद करता है। इसका सेवन हमें सुबह खाली पेट करने से कई गुना ज्यादा लाभ मिलते हैं। साथ ही अगर कोई पीलिया के रोग से ग्रसित है तो भी ये जूस उसे कई गुणकारी लाभ दे सकता है। सर्दियां आते ही कई लोग बीमार पड़ने लगते हैं। वहीं, सर्दी-जुकाम होना तो इस मौसम में आम बात है। ऐसे में अगर एलोवेरा के रस का सेवन किया जाए, तो इन बीमारियों में काफी आराम मिल सकता है।
कई बार हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं, जिसकी वजह से हम अपना पसंदीदा भोजन नहीं कर पाते हैं, क्योंकि जैसे ही हम कुछ खाते हैं मुंह में मिर्ची लगनी शुरू हो जाती है। लेकिन एलोवेरा का जूस इन छालों को कम करने में हमारी काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा चेहरे पर होने वाले मुहांसे, आंख के नीचे काले घेरों को भी दूर करने में एलोवेरा का जूस हमारी मदद कर सकता है। यही नहीं, अगर कोई त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान है तो भी उसे ये जूस लाभ देने का काम कर सकता है।
हम में से कई लोग पाचन समस्या से जूझते हैं, लेकिन अगर एलोवेरा का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे पाचन संबंधी समस्या भी अपने आप दूर हो जाती है। साथ ही डायबिटीज और बवासीर जैसी परेशानियों में निजात पाने में भी काफी मदद मिलती है। इसके अलावा कई बार खाना बनाते हुए तेल के छिटे पड़ने से या कई अन्य वजहों से शरीर का अंग जल जाता है। ऐसे में अगर उस जगह पर एलोवेरा लगाया जाए, तो जलने से होने वाली जलन में तुरंत राहत मिलती है।
Tagsvera juiceएलोवेरा जूसशरीरफायदेvera juicealoe vera juicebodybenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





