लाइफ स्टाइल

शरीर के लिए फायदेमंद हैं सब्जी, जानिए इसके अन्य फायदे

Tara Tandi
19 July 2022 11:56 AM GMT
शरीर के लिए फायदेमंद हैं सब्जी, जानिए इसके अन्य फायदे
x
हमारे आहार की पौष्टिकता और प्रकृति का सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे आहार की पौष्टिकता और प्रकृति का सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सके। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि हम सभी को आहार में ताजी हरी सब्जियों और मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए, ये शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने के साथ कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं।

भिंडी को लेकर हुए अध्ययनों में इसे शरीर के बहुत लाभकारी सब्जियों के रूप में वर्गीकृत किया है।
भिंडी न सिर्फ अपने स्वाद के लिए लोगों की पसंदीदा सब्जी रही है, साथ ही इसमें मौजूद गुण कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर, पाचन को ठीक रखने, ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित बनाए रखने और कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में भी भिंडी के सेवन के लाभ देखे गए हैं। आइए इस सब्जी के सेवन से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
आंखों के लिए लाभकारी
भिंडी के सेवन को आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। भिंडी में कैरोटेनॉइड नामक एक तत्व पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कम रोशनी और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। भिंडी में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है जिसे आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखने वाले आवश्यक पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है।
पाचन तंत्र को ठीक रखने वाली सब्जी
भिंडी को उन सब्जियों में से एक माना जाता है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ पेट की कई तरह की अन्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकती हैं। भिंडी में डायट्री फाइबर पाया जाता है जो पाचन को ठीक रखने, कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करने और मल त्याग में सुधार करने में सहायक है।
भिंडी में मौजूद घुलनशील फाइबर एक प्रकार के प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में कार्य करता है जो आंतों को स्वस्थ रखने के साथ अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी
डायबिटीज रोगियों के लिए भी भिंडी खाना लाभकारी हो सकता है, इसका मुख्य कारण इसका लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स माना जाता है। भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 20 होता है जो इस मधुमेह रोगियों के लिए उचित बनाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें मायरिक्टिन नामक एक पदार्थ होता है, जो मांसपेशियों द्वारा शर्करा के अवशोषण में सुधार करने में मदद करता है। सामान्य रूप से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी भिंडी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
वेट लॉस डाइट
अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो इसके लिए भिंडी का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। भिंडी में डायट्री फाइबर होता है और यह कैलोरी में भी कम होती है, जिससे वजन घटाने में इसके लाभ हो सकते हैं। भिंडी का सेवन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में सहायक है जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है और इससे वजन को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।
Next Story