लाइफ स्टाइल

Veg Ragi Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेज रागी चीला, मिनटों में होगा तैयार

Sarita
28 Jan 2026 8:25 AM IST
Veg Ragi Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेज रागी चीला, मिनटों में होगा तैयार
x
Veg Ragi Chilla Recipe:वेज रागी चीला एक ऐसा डिश है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे बनाने में समय बिल्कुल नहीं लगता है. सुबह के नाश्ते में इसे बनाने से समय की काफी बचत होती है और इसे खाकर घरवाले खुश भी हो जाते हैं. आप चाहें तो इस चीले को ब्रेकफास्ट या फिर लाइट डिनर में भी ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए आपको इसे बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं|
वेज रागी चीला बनाने की सामग्री:
रागी का आटा – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सूखे आम का पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – आवश्यकतानुसार
धनिया पत्ती – 2 ग्राम
टमाटर – ½
बिन्स – 4-5
गाजर – 1
वनस्पति तेल – 2 बड़े चम्मच
दही – 1/2 कप
धनिया पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
प्याज – 1/2
शिमला मिर्च – 1/2
बेसन – 2 बड़े चम्मच
वेज रागी चीला बनाने का तरीका:
रागी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रागी का आटा, बेसन और दही डालकर बढ़िया सा एक मिश्रण तैयार करें.
अब आप फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, बिन्स, गाजर और हरा धनिया डाल दें.
इसके साथ ही आप नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और हींग भी डाल दें.
अब आप इसमें थोड़ा पानी डालें और मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
फिर आप एक नॉन स्टिक तवे पर 1 टेबल-स्पून तेल लगाकर चिकना कर लें.
इस मिश्रण को चीले का आकार देने के लिए चम्मच से घोल डालें और धीरे से फैला दें.
अब इसे दोनों तरफ पलट कर पका दें.
अब आप इसे कौचप या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं|
Next Story