लाइफ स्टाइल

Life Style : ब्रेकफास्ट को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए मिनटों में तैयार करे

Kavita2
22 Jun 2024 11:17 AM GMT
Life Style :  ब्रेकफास्ट को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए मिनटों में तैयार करे
x
Life Style : सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी न हो, तो दिन की परफेक्ट perfect शुरुआत नहीं होती है। लेकिन सुबह के समय भाग-दौड़ इतनी रहती है कि अच्छे से नाश्ता बनाने का समय मिल ही नहीं पाता है। इस कारण कई लोग नाश्ता स्किप भी कर देते हैं, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ब्रेकफास्ट न करने से एनर्जी की कमी होने लगती है, जिससे आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं और आपका काम में मन भी नहीं लगता।
साथ ही, खाली पेट लोगों को गुस्सा भी बहुत आता है। इस वजह से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए रोज सुबह ब्रेकफास्ट करना न भूलें। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टेस्टी ब्रेकफास्ट आइडियाज लाए हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करें। आइए जानें।
पैनकेक बनाने में बेहद आसान होता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे आटे, अंडे, दूध और केले से बनाया जाता है, जिसके ऊपर कटे हुए केले के टुकड़े, मेपल सिरप या शहद डालकर सर्व कर सकते हैं। पैनकेक बच्चों के लिए भी एक अच्छा नाश्ता है, जिसे वे खाना खूब पसंद करते हैं। फ्रेंच आमलेट
आमलेट में प्रोटीन और फैट्स होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साधारण आमलेट की जगह आप फ्रेंच आमलेट बना सकते हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना भी लेंगे और इसे खाने में भी खूब मजा आएगा। इसके साथ आप साइड में सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं, जो इसके पोषण को और बढ़ा देगा।
ओट्स Oats
ओट्स खाकर भी आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन और दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, इसे खाने से पेट काफी समय कर भरा हुआ रहता है। इसलिए यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया हो सकता है।
पोहा Poha
पोहा चूड़े से बनाया जाता है। इसमें काफी कम तेल का इस्तेमाल होता है। इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन को हेल्दी रखता है। साथ ही, इसमें मौजूद कार्ब्स से काफी एनर्जी मिलती है। इसमें नींबू और नमकीन मिलाने से यह काफी स्वादिष्ट बन जाता है।
रवा इडली Rava Idli
सुबह नाश्ते में आप सूजी से बनी इडली भी खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह हेल्दी भी होता है। इसे आप नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं।
फ्रूट योगर्ट Fruit Yogurt
दही और फलों से बनी इस डिश को खाने से आपको पोषण भी मिलेगा और एनर्जी भी। दही पाचन के लिए अच्छा होता है और फलों में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसे बनाना भी आसान है।
मूंगदाल चीला Moong Dal Cheela
चीला भी एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसे बनाने में समय नहीं लगता और इसे आप चाहें, तो अपने साथ रोल करके कैरी भी कर सकते हैं, जिसे आप रास्ते में भी खा सकते हैं। इसके साथ आप चाहें, तो चटनी के साथ खा सकते हैं।
Next Story