लाइफ स्टाइल

धूप की तपिश से बचने के लिए गर्मियों में जमकर करें मीठी लस्सी का सेवन

Admindelhi1
21 April 2024 8:49 AM GMT
धूप की तपिश से बचने के लिए गर्मियों में जमकर करें मीठी लस्सी का सेवन
x
स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

लाइफस्टाइल: गर्मियों के दिनों में धूप की तपिश से बचने के लिए लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो शरीर और मन दोनों को ठंडक प्रदान करें, जिसमें से एक है मीठी लस्सी। गर्मी के दिनों में मीठी लस्सी पीने का मजा ही कुछ और है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर यह मीठी लस्सी आपकी सेहत के लिए भी लाभदायी साबित होती हैं। जी हां, इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं जो इसे पौष्टिक ड्रिंक बनाते है। जो लोग दूध से परहेज करते हैं उन लोगों के लिए भी लस्सी एक बेहतर ऑप्शन साबित होती है। आज इस कड़ी में हम आपको लस्सी का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोजाना लस्सी का सेवन करने लगेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में-

हड्डियों को बनाए मजबूत: दूध को न पीने वाले लोगों में अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में आप दूध के सब्सीट्यूट की तरह लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जहां एक ओर शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है वहीं कैल्शियम भी इसमें प्रचुर मात्रा में होता है। जिसकी वजह से आपकी हड्डियां तो मज़बूत होती ही हैं, साथ ही ये मसल्स को ग्रो करने में भी ये आपकी मदद करती है।

पाचन तंत्र को मजबूत करे: गर्मियों में मीठी लस्सी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट स्वस्थ रहता है। मीठी लस्सी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को आसानी से दूर करता है। मीठी लस्सी को दिन में पीना शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रित: दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद रहता है। क्योंकि लस्सी में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में सहायक माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी रहती है उन्हें गर्मियों में लस्सी जरूर पीना चाहिए।

शरीर की इम्यूनिटी होती है मजबूत: लस्सी पीने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। क्योंकि लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाता है। जबकि लस्सी में प्रोबायोटिक्स पोषक तत्व पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में काम आता है। इसके अलावा लस्सी पीने से बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। खासकर कोरोनाकाल में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए सभी को लस्सी पीने की सलाह दी जाती है।

तनाव को करें कम: भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल में हम अपनी सेहत को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। जिससे अक्सर तनाव होने लगता है। लेकिन लस्सी का सेवन करने से तनाव से बचा जा सकता है। क्योंकि लस्सी में तनाव कम करने में भी सहायक मानी जाती है। क्योंकि लस्सी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिससे थकान नहीं होती और तनाव भी नहीं होता है। इसलिए गर्मी में लस्सी पीना फायदेमंद माना जाता है।

Next Story