लाइफ स्टाइल

Tiffin Recipe : बच्चों को लंच में दें ये टेस्टी और हेल्दी खाना

Sarita
27 Feb 2025 6:57 AM IST
Tiffin Recipe : बच्चों को लंच में दें ये टेस्टी और हेल्दी खाना
x
Tiffin Recipe :आज हम आपको कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं। आप रोजाना इसे बदल भी सकती हैं और बच्चों को नई डिशेज चखने का मौका भी दे सकती हैं। आइए जानते हैं।
गुड़-तिल पराठा
फायदे:
गुड़ और तिल शरीर को गर्म रखते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। बच्चे इसे स्वाद के साथ खाएंगे और आपसे इसे बार-बार बनाने की डिमांड भी करेंगे। आप इसे आसान सी विधि के साथ बना सकती हैं।
गेहूं के आटे में गुड़, तिल, थोड़ा घी और दूध मिलाकर नरम आटा गूंध लें।
इसे बेलकर हल्के घी में सेक लें।
लंच बॉक्स में हल्दी वाला दूध या दही के साथ पैक करें।
Next Story