लाइफ स्टाइल

दिल से जुड़ी बीमारियाँ और मोटापे पर नियंत्रण रखता है सर्दी में खाने वाला यह अनाज

Kiran
9 July 2023 1:37 PM GMT
दिल से जुड़ी बीमारियाँ और मोटापे पर नियंत्रण रखता है सर्दी में खाने वाला यह अनाज
x
आमतौर पर हम अऩाज, गेहूं या चावल खाते हैं। लेकिन कई ऐसे अनाज भी हैं जो बहुत न्यूट्रिशंस से भरपूर होते हैं लेकिन हम उन्हें डायट में शामिल नहीं करते। ऐसा ही ही बाजरा। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं बाजरे के बारे में। बाजरे की रोटी सर्दियों के दिनों में खाते हैं क्योंकि यह सर्दियों के दिनों में खाने वाला अनाज होता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसकी तरसींर गर्म होती है, इसलिए हम इसका सेवन सर्दियों में ही करते हैं। बाजरे की रोटी का स्वाद जितना अच्छा है, उससे अधिक उसमें गुण भी हैं। इसका सेवन करने से हमें कई तरह के रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है क्योंकि इसमें कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आइये जानते हैं बाजरे के फायदों के बारे में।
* एनर्जी के लिए : बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है। ये ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। दरअसल, बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
* डायबिटीज से बचाव : कई अध्ययनों में कहा गया है कि बाजरा कैंसर से बचाव में सहायक है। पर ये न केवल कैंसर से बचाव में सहायक है बल्कि इसके नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों को इसके नियमित सेवन की सलाह दी जाती है।
* गर्भवती महिलाओं के लिए : बाजरे की रोटी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होती है, इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है। आप कैल्शियम की गोली खाने की बजाय दो रोटी बाजरे का सेवन करें, तो आपके लिए अच्छा होता है। इतना ही नहीं जो स्त्री अपने बच्चे को दूध पिलाती है उनके लिए बाजरा एक टॉनिक का काम करता है।
* स्वस्थ दिल के लिए : बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है।
* मोटापे पर नियंत्रण : जो अपने मोटापे से परेशान होते हैं उनको बाजरे की रोटी का सेवन करना चाहिए क्योंकि बाजरे कि रोटी खाने से हमें काफी देर तक भूख नहीं लगती। जिसके कारण हम आसानी से अपने वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।
* पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक : बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं। बाजरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।
Next Story