लाइफ स्टाइल

एनर्जी, इम्युनिटी और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हैं ये विटामिन्स, जानिए स्त्रोत

jantaserishta.com
29 March 2026 10:32 AM IST
एनर्जी, इम्युनिटी और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हैं ये विटामिन्स, जानिए स्त्रोत
x
नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर जल्दी-जल्दी कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन ये नहीं सोचते कि उसमें हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं या नहीं। सही विटामिन्स अगर आपके शरीर को मिल रहे हैं, तो आप ना सिर्फ अंदर से हेल्दी महसूस करेंगे बल्कि बाहर से भी ग्लो करते नजर आएंगे। दिक्कत ये है कि हममें से ज्यादातर लोग ये जानते ही नहीं कि कौन सा विटामिन किस काम आता है और वो मिलता कहां से है।
विटामिन ए आपकी आंखों और स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन साफ और चमकदार दिखे, तो गाजर, शकरकंद जैसी चीजें जरूर खाएं। इसके बाद आता है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, जिसमें कई तरह के विटामिन शामिल होते हैं जैसे बी1, बी2, बी3, बी6, बी12। ये सभी मिलकर आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। साबुत अनाज, अंडा, चिकन, केला और मछली में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। संतरा, नींबू, आंवला जैसी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये ना सिर्फ आपको बीमारियों से बचाते हैं बल्कि आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं।
विटामिन डी भी उतना ही जरूरी है, खासकर आपकी हड्डियों के लिए। सुबह की धूप इसका सबसे अच्छा सोर्स है। इसके अलावा कुछ फूड्स जैसे फैटी फिश में भी ये मिलता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।
विटामिन ई आपकी स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बादाम, अखरोट और दूसरे नट्स में ये पाया जाता है। ये आपकी स्किन को नरम और हेल्दी बनाए रखता है। वहीं विटामिन के खून के थक्के बनने में मदद करता है और ये हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक और केले में मिलता है।
इसके अलावा फोलेट (बी9) और बायोटिन (बी7) भी बहुत जरूरी होते हैं। फोलेट नई सेल्स बनाने में मदद करता है और बायोटिन आपके बालों व नाखूनों को मजबूत बनाता है। ये आपको पालक, बीन्स और नट्स जैसी चीजों से आसानी से मिल जाते हैं।
इसके साथ ही आपको अपनी डाइट में वैरायटी रखनी चाहिए। सिर्फ एक ही तरह का खाना खाने से काम नहीं चलेगा। जितना रंग-बिरंगा और नेचुरल खाना होगा, उतना ही ज्यादा आपको अलग-अलग विटामिन्स मिलेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story