लाइफ स्टाइल

ये दोनों योगासन फेफड़ों को प्रदूषण से बचाकर मजबूत बनाते हैं, जानिए इसका सही तरीका

Renuka Sahu
13 Dec 2023 1:21 AM GMT
ये दोनों योगासन फेफड़ों को प्रदूषण से बचाकर मजबूत बनाते हैं, जानिए इसका सही तरीका
x

खराब जीवनशैली और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण फेफड़े खराब हो जाते हैं, जिससे वे समय से पहले कमजोर हो जाते हैं। कमजोर फेफड़ों के कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी बढ़ते प्रदूषण के बावजूद अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो योग आपकी मदद कर सकता है। जी हां, नियमित योगाभ्यास से फेफड़े मजबूत हो सकते हैं और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन दो योगासनों को करने से आप अपने फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

त्रिकोणासन करने का तरीका-
त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े होकर अपने दोनों पैरों के बीच 4 फीट की दूरी बनाते हुए अपने हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं। धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। ऐसा करते हुए कोशिश करें कि आपका हाथ कान को छूना चाहिए। अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ झुकाएं। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। थोड़ी देर इसी मुद्रा में बने रहें। इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

मत्स्यासन करने का तरीका-
मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद बाएं पैर की उंगुलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें। ऐसा करते हुए अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें और घुटने भी जमीन से लगा लें। अब गहरी लंबी सांस लेते हुए सिर को पीछे की तरफ ले जाएं। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में बने रहते हुए सांस लें और छोड़ें। थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।

Next Story