लाइफ स्टाइल

आंत में खराबी होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे पहचानें

Khushboo Dhruw
5 April 2024 8:06 AM GMT
आंत में खराबी होते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे पहचानें
x
लाइफस्टाइल : आंत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. इसकी मदद से ही हमारा शरीर भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करता है. इसलिए इनका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है. इनकी गड़बड़ी के कारण कई तरह की स्वस्थ समस्याएं शुरू हो सकती हैं. कुछ लोगों को तो आंत में गांठ भी बन जाती है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि इसको समय रहते इलाज करना चाहिए नहीं तो फिर ये कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भी रूप ले सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं आंत में गांठ पड़ने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं.
आंत खराब होने के क्या लक्षण हैं
1- अगर आपकी आंत में गांठ पड़ गई है, तो फिर आपको मीठा खाने का बहुत मन करता है. क्योंकि बैड बैक्टीरिया बढ़ने के कारण बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होता है.
2- आंत में गड़बड़ी के कारण मूड भी खराब होता है, खासतौर से दिनभर के कामकाज के बाद. शाम होते व्यक्ति का मूड ऑफ होने लगता है. इससे मेंटल हेल्थ खराब होती है.
3- आंत में गड़बड़ी के कारण पेट अच्छे से साफ नहीं होता है. मल त्याग करने में बहुत समस्या होती है. ऐसे में आप डॉक्टर को तुरंत दिखाएं. ताकि आप समय रहते इलाज शुरू कर सकें.
4- पेट के आस-पास सूजन महसूस होने लगती है. इसकी जांच भी आप एक बार जरूर कराएं. इस तरह की स्वेलिंग आंत में गांठ की ओर इशारा करती है. कई बार मल त्याग करते समय खून भी आता है.
Next Story