लाइफ स्टाइल

हेल्दी हैं लेकिन रात में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, जानिए क्यों ?

Saba Naaz
16 Jun 2025 10:55 AM IST
हेल्दी हैं लेकिन रात में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, जानिए क्यों ?
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : हम क्या खाते हैं सिर्फ उसका ही हमारी सेहत पर असर नहीं पड़ता, बल्कि किस समय खाते हैं इसका भी असर हमारे शरीर में नजर आता है। इसलिए खाने के समय को ध्यान में रखना काफी जरूरी है।
कुछ फूड्स (Foods to Avoid at Night) ऐसे होते हैं, जो सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं, लेकिन इन्हें रात में खाना नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, कुछ फूड्स (Foods to Skip at Dinner) भले ही होते हैं, लेकिन रात के समय इन्हें पचाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके कारण नींद न आना, अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। आइए जानें रात के समय किन हेल्दी फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए।
किन फूड्स को रात के समय खाने से बचें? (Foods to Avoid Eating at Night)
पालक : पालक आयरन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा सोर्स है, लेकिन रात में इसे खाने से बचना चाहिए। पालक में ऑक्सालेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर रात में पचने में मुश्किल पैदा कर सकता है, जिससे पेट में गैस या अपच हो सकती है।
कच्चा खीरा या चुकंदर : कच्चा खीरा और चुकंदर पानी की मात्रा से भरपूर होते हैं, जो डिहाइड्रेशन दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन रात में इन्हें खाने से बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है, जिससे नींद टूटती है। चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो रात में पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं।
फ्रूट जूस : फलों का जूस विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, लेकिन रात में इसे पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है। फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर कम होता है। इसके कारण ये आसानी से ब्लड में अब्जॉर्ब हो जाते हैं और ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है। इस वजह से रात को नींद आने में परेशानी हो सकती है।
स्प्राउट्स : स्प्राउट्स प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं, लेकिन इन्हें पचाने में समय लगता है। रात में स्प्राउट्स खाने से गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। अगर आप स्प्राउट्स खाना चाहते हैं, तो दिन के समय इन्हें खाएं। रात को खाने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है।
मसाले : मसाले हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन रात को ज्यादा मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। मिर्च, लहसुन, अदरक और हल्दी जैसे मसाले डाइजेशन को प्रभावित करते हैं, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए रात में हल्का और कम मसालेदार वाला खाना खाना फायदेमंद होता है।
कैफीन : कॉफी, चाय या चॉकलेट में मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित करता है। रात में कैफीन वाले ड्रिंक्स पीने से नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है, जिससे इनसोम्निया की समस्या हो सकती है। सोने से 5-6 घंटे पहले कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए।
Next Story