लाइफ स्टाइल

पाचन शक्ति बढ़ाने और संक्रमण को रोकने में कारगर हैं ये 4 योगासन

Tara Tandi
28 July 2022 9:23 AM GMT
पाचन शक्ति बढ़ाने और संक्रमण को रोकने में कारगर हैं ये 4 योगासन
x
अन्य मौसम के मुकाबले इस मौसम में सबसे ज्यादा इंफेक्शन का खतरा रहता है खासतौर से स्टमक इंफेक्शन का।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अन्य मौसम के मुकाबले इस मौसम में सबसे ज्यादा इंफेक्शन का खतरा रहता है खासतौर से स्टमक इंफेक्शन का। पेट दर्द, लूज मोशन, कब्ज जैसी कई समस्याएं पाचन तंत्र को पूरी तरह से डिस्टर्ब कर सकती हैं। तो इससे बचने का सबसे पहला उपाय है बाहर की खानपान अवॉयड करें और दूसरा है योग और दूसरी एक्सरसाइज की मदद से शरीर और पाचन तंत्र को मजबूत रखा जाए। तो किस तरह के योग इसके लिए रहेंगे फायदेमंद, आइए जानते हैं यहां।

1. विपरीतकरणी मुद्रा
फायदे

- पाचन तंत्र दुरुस्त करता है और भूख बढ़ाता है।

- सर्दी-जुकाम, गले में सूजन और सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

- मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है।

- वजन कम करने में भी सहायक है यह आसन।

- कब्ज की समस्या दूर होती है।

सावधानियां

हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट प्रॉब्लम होने पर यह आसन न करें। इसके अलावा कंधे, हाथ और पीठ में किसी तरह की गंभीर समस्या है तो भी इसे करना अवॉयड करें।
2. षण्मुखी मुद्रा

फायदे

- उंगलियों से निकलने वाली एनर्जी हमारे तंत्रिकाओं को शांत करती है।

- इससे आंख, नाक और गले का इंफेक्शन दूर होता है।

- बॉडी में एनर्जी फील होता है और मन शांत रहता है।

- चक्कर आने की प्रॉब्लम भी दूर होती है।

सावधानियां

सीधे बैठकर ही इसे करें। परेशानी होने पर दीवार का सहारा लेकर करें।

3. तडागी मुद्रा

फायदे

- पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ियां दूर होती हैं।

- शरीर एनर्जेटिक और एक्टिव रहता है।

- पेट की मांसपेशियां मजबूत और टोन्ड होती हैं।

सावधानियां

प्रेग्नेंट महिलाएं इस आसन को न करें। इसके अलावा हार्निया के मरीजों के लिए भी ये आसन उपयुक्त नहीं।

4. योग मुद्रा

फायदे

- इस आसन को करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है।

- सांस से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।

- शरीर के साथ मन भी शांत रहता है।

- तनाव व गुस्सा दूर होता है।

- शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

सावधानियां

हाई ब्लड प्रेशर, साइटिका के मरीज इस आसन को न करें। साथ ही हार्निया की प्रॉब्लम में भी इस आसन को न करें।
Next Story