लाइफ स्टाइल

चलने के तरीके से खुल सकता है, आपके व्यक्तित्व का राज

Apurva Srivastav
18 Feb 2024 8:47 AM GMT
चलने के तरीके से खुल सकता है, आपके व्यक्तित्व का राज
x
लाइफस्टाइल : किसी ने क्या खूब कहा है कि जितना सुंदर मन होगा उतना सुंदर इंसान और उसका व्यक्तित्व होगा। लेकिन न ही इंसान का मन बाहर से दिखाई देता है और व्यक्तित्व एक झलक में पहचानना बहुत ही टेडी खीर होती है, ऐसे में इंसान सामने वाले व्यक्ति के हाव भाव से, उसके बातचीत के तरीके से, उसके चलने के तरीके से और अन्य तरीकों से उसके व्यक्तित्व के बारे में एक अंदाजा लगा सकता है।
यह तरीके न केवल आपको सामने वाले व्यक्ति के प्रति सजग रहने की ओर इशारा करते बल्कि बड़ी परेशानियों से भी बचा सकते हैं।इन्हीं तरीकों में से एक तरीका होता है इंसान के चलने का तरीका जिसे अंग्रेजी में ‘वॉकिंग पर्सनालिटी’ कहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरीके से न केवल आप दूसरों के व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं बल्कि आपका व्यक्तित्व कैसा है इसकी भी पहचान कर सकते हैं।
आइए जानें Walking Personality के बारे में
लंबे कदम की चाल चलना
लंबे कदम इंसान के बारे में यह बताते हैं कि वह अपने लक्ष्य पर जल्द से जल्द पहुंचाना चाहता है। यह लोग हमेशा ही आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहते हैं, साथ ही अपने सामने अन्य होता हुआ देख यह लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं। इनका आत्मविश्वासी व्यक्तित्व समाज में इन्हें एक अलग दर्ज़ा दिलाता है और कई लोग इन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। बुद्धिमता, कार्य कुशलता और अपनों के प्रति प्रेम उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण अंग रहता है।
तेज़ कदम की चाल चलना
तेज चाल चलने वाले लोग अक्सर भीड़ से अलग होते हैं। रिस्क लेने की क्षमता और लक्ष्य तक जल्द से जल्द पहुंचना उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। ऐसे व्यक्तित्व के लोग अक्सर सीधी बात करना पसंद करते हैं। बहिर्मुखी होने के चलते यह नई चुनौतियों को भी काफी पसंद करते हैं।
लेकिन कई बार इस व्यक्तित्व के लोग अपनी इन्हीं चीजों के चलते दूसरे लोगों के साथ आपसी तालमेल में पीछे छूट जाते हैं और बहुत ही कम लोगों से अच्छे संबंध स्थापित कर पाते हैं। हालांकि जिन लोगों के साथ इनकी एनर्जी तालमेल खाती है उनके साथ यह एक अच्छा बॉन्ड बनाते हैं। इस व्यक्तित्व के लोगों की सोच तर्कसंगत होती है और इसी के चलते यह बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से सुलझा लेते हैं।
छोटे कदम धीमी चाल
इस व्यक्तित्व के लोग काफी दिलचस्प किस्म के होते हैं। इनका नेचर बेहद ही अल्हड़ किस्म का होता है। यह हमेशा खुद को बादशाह की तरह महसूस करते हैं और यह मानकर चलते हैं कि दूसरे सिर्फ इन्हें ही देखते हैं और इनके जैसा ही बनना चाहते हैं।
यह बहुत अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर भी होते हैं और दूसरों को आगे बढ़ाने में कई बार काफी मददगार साबित भी होते हैं। हालांकि अपने इसी अल्हड़ व्यवहार के चलते यह काफी कम मात्रा में दोस्त बन पाते हैं। इस व्यक्तित्व के लोग यूं तो काफी मस्त मौला होते हैं लेकिन डर इन्हें कभी-कभी एक कदम पीछे कर देता है।
इस व्यक्तित्व के लोग बहुत जल्द ही बोर भी हो जाते हैं। कई बार नकारात्मकता के चलते इस व्यक्तित्व के लोग अपना आत्मविश्वास भी खो देते हैं। इस चाल के लोग सर ऊपर करके चलें या कर नीचे करके चलें इससे भी उनके व्यक्तित्व पर अलग-अलग तरह का व्यवहार देखने के लिए मिलता है।
कर ऊंचा कर चलने वाले व्यक्ति आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे तो वहीं सर नीचा करके चलने वाले लोग अक्सर भाई से भरे और डरपोक किस्म के होते हैं।
Next Story