लाइफ स्टाइल

मिनटों में बनाए टेस्टी स्नैक, जानिए रेसिपी

Rounak Dey
27 April 2023 12:10 AM IST
मिनटों में बनाए टेस्टी स्नैक, जानिए रेसिपी
x
हैं बनाने की विधि.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आपको शाम के समय भूख लग रही हो और यदि कुछ जल्दी और आसानी से बन जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकता है. शाम के स्नैक के लिए सबसे शानदार ऑप्शन है कुरकुरे-मुरमुरे की चाट. यह फटाफट बनकर तैयार हो जाती है तथा स्वाद में तो लाजवाब है ही. आइए जानते हैं बनाने की विधि.

कुरकुरे-मुरमुरे की चाट के लिए सामग्री:-

1 कटोरी कुरकुरे

1 कटोरी मुरमरे

आधा प्याज

1 हरी मिर्च

आधा नींबू

स्वादनुसार नमक

आधा टमाटर

2 चम्मच धनिया पत्ती

कुरकुरे-मुरमुरे की चाट बनाने की विधि:-

सबसे पहले कुरकुरे को हाथों से छोटा-छोटा कर लें. इसके अतिरिक्त प्याज, टमाटर, हरा धनिया एवं हरी मिर्च को भी काटकर रख लें. अब एक बाउल में सबसे पहले मुरमुरे डालें फिर छोटे टुकड़ों में कटे हुए कुरकुरे डालकर मिश्रित कर लें.अब इसमें कटी हुई सारी सब्जियां तथा मसाले डालकर मिक्स कर लें. ऊपर से नींबू निचोड़ें. अब बस गरमागरम चाय के साथ चटपटी चाट का लुत्फ उठाएं. आप चाहे तो ऊपर से चिप्स तथा नमकीन डालकर भी खा सकते हैं.

Next Story