लाइफ स्टाइल

शकरकंद एंटी- वायरल गुणों से होते है भरपूर , रखते है पेट और दिल को स्वस्थ

Tara Tandi
27 Oct 2020 10:32 AM GMT
शकरकंद एंटी- वायरल गुणों से होते है भरपूर , रखते है पेट और दिल को स्वस्थ
x
शकरकंद को अग्रेंजी में स्वीट पोटैटो कहते हैं। ऐसे में इसे आमतौर आलू के साथ जोड़ा जाता है। मगर यह सेहत के लिए आलू से कई गुणा फायदेमंद होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शकरकंद को अग्रेंजी में स्वीट पोटैटो कहते हैं। ऐसे में इसे आमतौर आलू के साथ जोड़ा जाता है। मगर यह सेहत के लिए आलू से कई गुणा फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन, बीटा- कैरोटिन, फाइबर, मैगनीशियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। आंखों से लेकर हड्डियां में मजबूती आती है। तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे खाने का तरीका

शकरकंद को अलग-अलग तरीकों से लोग खाना पसंद करते हैं

1. इस उबाल कर खाया जा सकता है।

2. गैस या कोयले व गैस पर भून कर भी इसे खाया जाता है।

3. बहुत से लोग उबली शकरकंद को आलू, कचालू, व अन्य और फलों और मसालों के साथ मिलाकर चाट बनाकर भी खाते हैं।

तो चलिए अब जानते हैं औषधीय गुणों से भरपूर शकरकंद खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

दिल रखे स्वस्थ

इसके सेवन से शरीर पर बैड कैलोस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।

कैंसर

एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुणों से भरपूर होे हैं। यह शरीर के अंदर कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में इसके सेवन से लंग्स, ब्रेस्ट, कोलन और ओवरी कैंसर होने का खतरा कम रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

उम्र बढ़ने से आंखों की रोशनी कम होने व इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शकरकंद का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह आंखों की कमजोरी दूर कर उसे पोषित करने में मदद करता है।

तनाव करे दूर

खाने में टेस्टी व पौष्टिक गुणों से भरी शकरकंद का सेवन करने से मूड बेहतर होने में मदद मिलती है। ऐसे में सिरदर्द, तनाव कम हो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

मजबूत हड्डियां

शकरकंद कैल्शियम का उचित स्त्रोत होने से यह मांपेशियों व हड्डियों को मजबूती देता है। आप इसे अपेन बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होने के सात बेहतर विकास में मदद मिलेगी।

पाचन तंत्र

फाइबर से भरपूर शकरकंद का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। ऐसे में जिन लोगों को पाचन से संबंधित परेशानी है, उन्हें इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Next Story