लाइफ स्टाइल

Sweet Corn Soup: घर पर इस आसान और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप को बनाकर बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाएं

Sarita
28 July 2025 6:36 AM IST
Sweet Corn Soup: घर पर इस आसान और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप को बनाकर बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाएं
x
Sweet Corn Soup: स्वीट कॉर्न सूप एक हल्का, पौष्टिक और बनाने में आसान विकल्प है। यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जो बारिश के मौसम में बेहद ज़रूरी है।
आज हम आपको स्वीट कॉर्न सूप की एक आसान रेसिपी बताएँगे।
सामग्री:
स्वीट कॉर्न – 1 कप (उबला हुआ)
गाजर – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
पत्तागोभी – 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
बीन्स – 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
मक्खन/तेल – 1 टेबल स्पून
पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 1-2 कप
कॉर्नफ्लोर – 1 टेबल स्पून (पानी में घोलकर)
नमक – स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
सोया सॉस – 1/2 टीस्पून
विधि :
एक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें सभी बारीक कटी सब्ज़ियाँ डालें. 2-3 मिनट तक भूनें.
अब इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें. (थोड़ा हिस्सा पीसकर पेस्ट के रूप में भी मिला सकते हैं ताकि सूप गाढ़ा हो जाए.)
अब इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और 5-7 मिनट तक उबालें.
कॉर्नफ्लोर को पानी में अच्छे से घोलकर सूप में डालें और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि सूप थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
अब स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालें। गरमागरम परोसें|
इम्यूनिटी को बूस्ट करता है.
फाइबर से भरपूर होता है – पाचन में सहायक.
वजन नियंत्रित रखने में मददगार.
बच्चों और बड़ों दोनों के लिए पौष्टिक|
Next Story