लाइफ स्टाइल

Summer Drink: नौतपा के दौरान शरीर को रखना है हाइड्रेट तो करें इन ड्रिंक्स का सेवन, बनाने की विधि है आसान

Sarita
1 Jun 2025 11:54 AM IST
Summer Drink: नौतपा के दौरान शरीर को रखना है हाइड्रेट तो करें इन ड्रिंक्स का सेवन, बनाने की विधि है आसान
x
Summer Drink: अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता कि वो क्या खाएं और क्या पीएं, जिससे शरीर दुरुस्त रहे। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता कि वो क्या खाएं और क्या पीएं, जिससे शरीर दुरुस्त रहे। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
बेल का शरबत:
यदि आप बेल सा शरबत पीते हैं तो ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इससे पेट भी साफ रहता है और ये शरबत आपको लू से बचाकर रखेगा। इसे बनाने के लिए आपको बेल, शहद और पानी की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे करें तैयार:
बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल तोड़कर उसका गूदा निकालें। गूदा निकालने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालकर मैश करें। अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। आप चाहें तो शहद की जगह चीनी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. आखिर में इसमें बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
छाछ :
यदि गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन किया जाए तो इससे पाचन सही रहता है। इसे बनाने के लिए आपको दही, नमक, भुना जीरा और पुदीना की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे करें तैयार:
इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप दही में 2 कप पानी मिलाएं और इसे मिक्स करके एकदम पतला कर लें। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, भुना जीरा और पुदीना डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसका सेवन करें।
तरबूज का जूस:
शरीर को तत्काल हाइड्रेट करने के लिए तरबूज का जूस आपकी मदद करेगा। ये जूस एनर्जी देता है और थकान दूर करता है। इसको बनाने के लिए तरबूज, पुदीना, नींबू और नमक की जरूरत पड़ेगी।
इस ड्रिंक को तत्काल तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले कटे हुए तरबूज को अच्छी तरह से ब्लैंड करना है। इसके बाद इसमें पुदीना और नींबू मिलाएं। सबसे आखिर में हल्का सा नमक डालें। अब इसमें आइस क्यूब डालकर जूस को ठंडा करें और फिर सर्व करें।
Next Story