- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Suji Rolls Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Suji Rolls Recipe: नाश्ते या टिफिन के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट सूजी रोल्स
Sarita
10 Oct 2025 11:12 AM IST

x
Suji Rolls Recipe: सूजी यानी सेमोलिना एक ऐसी सामग्री है जो घर-घर में आसानी से मिल जाती है. इसका इस्तेमाल मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है. आज हम आपको एक बेहद आसान, स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे सूजी रोल्स के नाम से जाना जाता है. ये रोल्स नाश्ते, शाम की चाय या बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. इन्हें बनाना आसान है और इनका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा. तो चलिए इसकी सबसे आसान रेसिपी जानते है|
सूजी रोल्स बनाने के लिए सामग्री:
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
पानी – 1 कप या जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
तेल – 1 छोटा चम्मच
ईनो फल नमक – 1 छोटा चम्मच या बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
उबले आलू – 2 मीडियम साइज
गाजर – आधा कप बारीक कटी
शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
मटर – एक चौथाई कप उबली हुई
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच कटा हुआ
तेल – 1 बड़ा चम्मच
सूजी रोल्स बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही, नमक, हल्दी और हरी मिर्च पेस्ट डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसके बाद बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
अब एक पैन में तेल गरम करें और इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें. फिर गाजर, शिमला मिर्च और मटर डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें. अब इसमें उबले आलू मैश करके डालें और नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालें और अच्छे से मिक्स करें. अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और स्टफिंग ठंडी होने दें.
इसके बाद बैटर में अब ईनो फल नमक डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें और एक बड़ी थाली या स्टीमर ट्रे पर हल्का तेल लगाकर बैटर पतला-पतला फैलाएं. अब इसे स्टीमर में रखकर 8 से 10 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने पर बैटर की शीट को चाकू से लंबाई में काटें और हर स्ट्रिप पर थोड़ी स्टफिंग रखें और रोल कर दें.
तैयार सूजी रोल्स को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो इन्हें हल्का-सा तेल में सेककर और भी क्रिस्पी बना सकते हैं|
TagsSuji Rollsहेल्दीस्वादिष्टसूजी रोल्सSuji Rollshealthy and delicioussemolina rolls जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





