लाइफ स्टाइल

Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम का नाश्ता बनाएं हेल्दी और टेस्टी, बिना तेल के मिनटों में ऐसे तैयार करें सूजी के अप्पे

Sarita
4 July 2025 10:12 AM IST
Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम का नाश्ता बनाएं हेल्दी और टेस्टी, बिना तेल के मिनटों में ऐसे तैयार करें सूजी के अप्पे
x
Suji Appe Recipe: यह डिश खास तौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो वजन कम कर रहे हैं या बच्चों को बिना तले कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं। आप सूजी अप्पे को अप्पे पैन में बनाएं, जिससे यह बिना ज्यादा तेल के क्रिस्पी और सॉफ्ट बनते हैं। इसमें डाली गई सब्जियां पौष्टिकता को बढ़ाती हैं और स्वाद को दोगुना कर देती हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सूजी अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
बारीक कटा प्याज – 1
बारीक कटी गाजर – 2 टेबल स्पून
बारीक कटी शिमला मिर्च – 2 टेबल स्पून
फ्रोजन मटर – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकता अनुसार
बेकिंग सोडा – एक चौथाई टीस्पून या इनो आधा पैकेट
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून कटा हुआ
तेल – अप्पे पैन को ग्रीस करने के लिए
सूजी अप्पे बनाने की विधि:
एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
अब घोले में प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, मटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
अंत में बेकिंग सोडा या इनो डालें और तुरंत मिक्स करें जब आप ऐसा करते हैं तो अप्पे फूले हुए और नरम बनते हैं.
अप्पे पैन को हल्का ग्रीस करें और गरम करें. अब हर खाने के खांचे में थोड़ा-थोड़ा घोल डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं.
जब निचली सतह सुनहरी हो जाए तो चम्मच से पलट दें और दूसरी ओर भी 2-3 मिनट पकाएं. जब दोनों ओर से ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं तो निकाल लें.
इन अप्पों को हरी धनिया चटनी, टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें. ये बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम परफेक्ट हैं|
Next Story