लाइफ स्टाइल

Suji Appe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी अप्पे

Sarita
16 May 2025 9:04 AM IST
Suji Appe: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी अप्पे
x
Suji Appe: सूजी से बने अप्पे, जो टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी. इसे बनाना न तो मुश्किल है, न ही इसमें ज़्यादा टाइम लगता है. चलिए, बिना देरी के जान लेते हैं अप्पे बनाने का आसान तरीका|
सामग्री:
सूजी (रवा): ½ कप
फेंटा हुआ दही: ½ कप
हरी मटर: ¼ कप
फूलगोभी (बारीक कटी): ¼ कप
हरी मिर्च (बारीक कटी): 1
अदरक का पेस्ट: ½ छोटा चम्मच
करी पत्ता (कटा हुआ): 8–10 पत्ते
राई: ¼ छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा: ¼ छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: 2 टेबल स्पून
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
इसमें हरी मटर, कटी गोभी, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और नमक डालें. अगर घोल गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें.
अब इस मिक्सचर को ढककर करीब 20 मिनट के लिए रख दें.
एक छोटी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई डालें. फिर करी पत्ता डालकर हल्का सा भूनें.
यह तड़का तैयार घोल में डालें और साथ ही बेकिंग सोडा भी मिलाएं.
अब अप्पे वाले सांचे को हल्का चिकना करें और गैस पर गर्म करें. हर खांचे में थोड़ा-थोड़ा घोल डालें.
ढक्कन लगाकर 3–4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब नीचे से सुनहरा हो जाए, तो पलट कर दूसरी तरफ भी 2 मिनट पकाएं.
गरमा-गरम अप्पे तैयार हैं. इन्हें नारियल, मूंगफली या हरी चटनी के साथ परोसें|
Next Story