- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Strong Bones in...
लाइफ स्टाइल
Strong Bones in Winter: सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाएं इन 5 आसान योगासनों से
Sarita
25 Oct 2025 8:49 AM IST

x
Strong Bones in Winter: सर्दियां न सिर्फ ठंड का मौसम लाती हैं बल्कि यह हड्डियों के दर्द और जकड़न की भी शिकायत बढ़ा देती हैं। उम्र बढ़ने के साथ शरीर की हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं, खासकर जब सूर्य की किरणें कम मिलें और शारीरिक गतिविधि घट जाए। ऐसे में योगासन वह प्राकृतिक उपाय हैं जो बिना दवा के हड्डियों को मज़बूत, लचीला और सक्रिय रखते हैं।
योग के साथ ही सर्दियों में धूप से मिलने वाला विटामिन D को भी जरूरी मानिए। ये हड्डियों की सेहत के लिए अमृत समान है। हर दिन कम से कम 15 मिनट धूप में योग करने की आदत डालें। यह कैल्शियम को शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही अगर आप रोज़ाना 30 मिनट तक योग करते हैं और संतुलित आहार लेते हैं, तो हड्डियों से जुड़ी समस्याएँ जैसे दर्द, कमजोरी या सूजन से बचा जा सकता है।
ताड़ासन :
यह योगासन पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करता है। इससे हड्डियों की बोन डेंसिटी बढ़ती है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं, एड़ियों पर खड़े होकर शरीर को ऊपर की ओर खींचें।
त्रिकोणासन :
त्रिकोणासन कंधों, पीठ और पैरों की हड्डियों को मजबूती देता है। यह कैल्शियम अवशोषण को भी बेहतर बनाता है। यह आसन हिप्स और घुटनों के लिए फायदेमंद है। त्रिकोणासन कमर, जांघ और घुटनों के जोड़ में लचीलापन और संतुलन लाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए यह बेहद उपयोगी है।
उष्ट्रासन :
यह आसन रीढ़ की हड्डी और गर्दन की लचीलापन बढ़ाता है। साथ ही जोड़ों में जमा जकड़न को दूर करता है। इस योगासन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। दोनों घुटनों के बीच कम से कम 6 इंच की दूरी रखें। अब दोनों हाथों को पीछे एड़ी की ओर ले जाएं। फिर दाएं हाथ के टखने को बाएं हाथ के टखने से छुएं। अपनी टांगों को सीधा रखते हुए पेट आगे की ओर निकालें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
वीरभद्रासन :
यह हड्डियों के लिए पावरफुल आसन है। यह पैरों, घुटनों और कूल्हों को मज़बूत बनाता है। वीरभद्रासन का अभ्यास धीरे-धीरे करें, यदि दर्द हो तो ज्यादा स्ट्रेच न करें।
यह आसन पीठ और कमर की हड्डियों को स्थिरता देता है। साथ ही हड्डियों के चारों ओर की मांसपेशियों को टोन करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और कूल्हों को ऊपर उठाएं।
TagsStrongBonesWinterसर्दियोंहड्डियोंमजबूतयोगासनों Strong Bones in Winter जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





