लाइफ स्टाइल

Palak Soup Recipe : ठंड में जरूर बनाकर पिएं पालक का हेल्दी सूप

Sarita
23 Nov 2025 11:16 AM IST
Palak Soup Recipe : ठंड में जरूर बनाकर पिएं पालक का हेल्दी सूप
x
Palak Soup Recipe: पालक सर्दियों में एक बहुत अच्छी सब्ज़ी है और हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है। इसलिए, हमें इस मौसम में पालक की ज़्यादा से ज़्यादा डिश खानी चाहिए ताकि इन तीन से चार सर्दियों के महीनों में इसका पूरा फ़ायदा मिल सके। तो, आज हम घर पर हेल्दी पालक सूप बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे आपको इस सर्दी में ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
सामग्री:
पालक-2 कप धुली और कटी
प्याज़-1 छोटा बारीक कटा
लहसुन की कलियाँ-4 कटी
अदरक-1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया
टमाटर-1 छोटा कटा
तेल-1 स्पून
नमक -स्वाद अनुसार
काली मिर्च-½ छोटा स्पून
नींबू का रस-1 स्पून
पानी-2 कप
विधि:
कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें कटी लहसुन और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब कटा प्याज़ डालें और इसे पारदर्शी होने तक पकाएँ.
इसके बाद कटा टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएँ. अब इसमें कटी हुई पालक डालें और 2–3 मिनट हल्का सा भूनें.
दो कप पानी, नमक और काली मिर्च डालकर 5–7 मिनट उबालें. गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में हल्का ब्लेंड कर लें (आप चाहें तो chunky भी छोड़ सकते हैं). एक बार फिर 1–2 मिनट उबालें. परोसते समय नींबू का रस मिलाएँ.
अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा क्रीम या दूध भी डाल सकते हैं, इससे टेक्सचर और भी स्मूद बन जाता है. लो-कैलोरी रखने के लिए बिना तेल भी बनाया जा सकता है, बस सब कुछ उबालकर ब्लेंड कर लें|
Next Story