लाइफ स्टाइल

Special Sweets: भाई की सेहत के लिए घर पर बनाएँ ये स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाइयाँ

Sarita
9 Aug 2025 7:59 AM IST
Special Sweets: भाई की सेहत के लिए घर पर बनाएँ ये स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाइयाँ
x
Special Sweets: त्योहार के इस मौके पर मिठाइयों की मांग सबसे ज़्यादा होती है। हलवाईयों की दुकानों पर एक से बढ़कर एक पारंपरिक और नए ज़माने की मिठाइयां सज चुकी हैं। भले ही किसी को मिठाई खाना कितना भी पसंद हो लेकिन बाजार की मिठाइयों में मिलावट के डर से लोग इससे बचते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं पांच ऐसी मिठाइयों के बारे में जो हेल्दी भी रहेंगी, और इन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
खजूर और अखरोट के लड्डू:
इन लड्डूओं को बनाने के लिए आपको खजूर - 1 कप, अखरोट - 1/2 कप, किशमिश - 1/4 कप, इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खजूर और अखरोट को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। पीसने के बाद इसमें किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। बस खजूर के लड्डू तैयार हैं। अब इसे फ्रिज में स्टोर करके रख लें।
रागी बर्फी:
यदि आप खोया की बर्फी नहीं बनाना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको रागी का आटा - 1 कप, गुड़ - 3/4 कप, नारियल (कसा हुआ) - 1/2 कप, घी - 2 टेबलस्पून की जरूरत पड़ेगी। रागी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें रागी का आटा डालकर भूनें। जब ये सही से भुन जाएगा, तो इसमें से खुशबू आने लगेगी। अब गुड़ को पिघलाकर उसे आटे में डालें। इसके बाद इसमें कसा नारियल डालकर मिक्स करें। बस रागी की बर्फी तैयार है।
सूखे मेवे और किशमिश बार:
ये एक तरह की चॉकलेट की तरह ही दिखेगी। इसे बनाने के लिए आपको बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट - 1 कप, गुड़ शहद - 2 टेबलस्पून की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो सूखे मेवे और किशमिश को दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें शहद और पिघला गुड़ मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद मिश्रण को ट्रे में फैलाकर सेट होने दें। बस ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें।
मूंग दाल हलवा :
इस मूंग दाल के हलवे को बनाने के लिए आपको चीनी की जगह गुड़ चाहिए होगा। गुड़ के अलावा मूंग दाल - 1 कप, दूध - 2 कप, गुड़ - 1/2 कप, घी - 2 टेबलस्पून पहले से निकालकर रख लें। अब इस मूंग दाल भिगोकर पीस लें। पीसने के बाद भुनी हुई दाल को थोड़े से गर्म घी में डालकर भुनें। जब ये अच्छे से भुन जाए तो इसमें दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये पक जाए तो आखिर में इसमें गुड़ मिक्स करें। बस हलवा तैयार है।
बेसन और गुड़ के लड्डू:
बेसन के हेल्दी लड्डू बनाने हैं तो उसके लिए बेसन - 1 कप, गुड़ - 3/4 कप, घी - 2 टेबलस्पून, इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो घी में बेसन को भूनें। अब गुड़ को पिघलाकर बेसन में मिलाएं। बाकी चीजों को भी इसमें डाल लें। चाहें को काजू बादाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इससे लड्डू बना लें।
Next Story