लाइफ स्टाइल

Soups In Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पिएं ये सूप

Sarita
10 March 2025 9:58 AM IST
Soups In Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए पिएं ये सूप
x
Soups In Summer: गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग धूप और गर्मी से बचने के लिए सनस्क्रीन और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन शरीर को अंदर से ठंडक देना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग शरीर को ठंडक देने के लिए कोल्ड ड्रिंक, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे मौसम में बगीचे की ताजी सब्जियों से बने सूप आपके लिए अच्छे विकल्प है। यहां हम आपको बेहतरीन सूप के बारे में बताएंगे जिनके बारे में शायद आप जानते होंगे लेकिन कुछ के बारे में आपने अभी तक नहीं सुना होगा। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में ये 5 सूप कौन-से है-
कोल्ड ग्रीक योगर्ट सूप
यह सूप पश्चिमी दुनिया में ज्यादा फेमस नहीं है, यह मध्य पूर्वी देशों में अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यह 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है जिसके कारण इसे ज्यादातर लोग बनाना पसंद करते हैं। यह ठंडी दही, लहसुन, जड़ी-बूटी और खीरे से बनाया जाता है जो मलाईदार और हल्का होता है।
समर कॉर्न सूप विद फ्रेश हर्ब्‍स:
इस सूप को बनाने में मक्खन, चिकन शोरबा, नमक और काली मिर्च, कॉर्न, छोटे प्याज़ और ताज़ा तुलसी सामग्री का इस्तेमाल होता है। इस सूप में जड़ी बूटियां और मसाले इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं। इसमें इस्तेमाल हुए कॉर्न का फ्लेवर इसे लोगों का पसंदीदा सूप बनाता है।
अगर आपने पहले कभी खीरे का सैंडविच खाया है तो आपको इस सूप का टेस्ट मालूम होगा। खीरा गर्मियों के मौसम में पानी की पूर्ति करता है और शरीर को ठंडक देने का काम करता है। यह सूप प्याज, लहसुन और खीरे से मिलकर बनता है। इसमें सेब, बादाम और नीबू मिलाने से इसमें मीठा स्वाद भी होता है। इसे बनाने में 15 मिनट का समय लगता है लेकिन ध्यान रखें कि इसे ठंडा होने के बाद ही परोसे।
चिल्ड टोमेटो बेसिल सूप:
यह सूप ताजे टमाटर और लहसुन से बनाया जाता है। जो लोग सूप को पसंद करते हैं उनका यह पसंदीदा सूपों में से एक होता है। इस मलाईदार सूप को बनाने में 40 मिनट का समय लगता है। इस सूप में ज्यादा सामग्री नहीं डलती लेकिन फिर भी यह स्वाद में बेहद अच्छा होता है।
Next Story