लाइफ स्टाइल

फायदेमंद है जमीन पर सोना, गहरी आती है नींद, दूर होती है अनिद्रा

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 8:05 AM GMT
फायदेमंद है जमीन पर सोना, गहरी आती है नींद, दूर होती है अनिद्रा
x
दूर होती है अनिद्रा
प्राकृतिक हवा का आनन्द लेने के लिए पहले के जमाने में लोग छतों पर सोया करते थे। छत जो सिर्फ चूने गारे की बनी होती थी, लेकिन उस पर सोने का अपना ही एक आनन्द होता था। आजकल फर्श पर तभी सोना होता है जब आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने गए हों या फिर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने गए हों, जहाँ आपको आरामदायक गद्दे व पलंग की व्यवस्था न हो। जमीन पर सोने के कई फायदे हैं। आधुनिकता की अंधी दौड़ में दौड़ से इंसान को स्वयं को निश्चिंत और आरामदायक स्थिति में रखने के लिए जमीन पर सोना चाहिए। आइए डालते हैं एक नजर जमीन पर सोने से होने वाले फायदों पर—
अच्छी नींद को बढ़ावा देता है
वर्तमान समय में अनिद्रा एक आम समस्या के रूप में उभर रही है। बहुत लोगों का कहना है कि उन्हें गद्दों पर नींद नहीं आती है। चिकित्सक अनिद्रा के रोग से पीडि़त मरीजों को वर्तमान समय में जमीन पर सोने की सलाह देने लगे हैं। जमीन पर सोने से नींद गहरी आती है, जिससे शरीर स्वस्थ व चुस्त बनता है। इसके साथ ही जमीन पर सोते समय व्यक्ति पूरी तरह से फैलकर सोता है। उसके हाथ-पैर अपने प्राकृतिक फैलाव को दर्शाते हैं, जो उसकी निश्चिंत नींद को दर्शाते हैं।
कमर दर्द में राहत मिलती है
फर्श पर सोना पीठ दर्द के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि आपकी रीढ़ की हड्डी अपनी प्राकृतिक स्थिति में खुद को तब पुन:व्यवस्थित करती है। फर्श पर सोते समय आप अपने शरीर के बारे में अधिक जागरूकता का भी अनुभव कर सकते हैं। जमीन पर सोते समय अपनी पीठ के बल या पेट के बल सोएं। करवट लेकर सोने से आपको अपने कूल्हों की साइड में कुछ दर्द या चुभन महसूस हो सकती है, हालांकि यह कुछ दिन महसूस होती है नियमित रूप से सोने पर ऐसा महसूस नहीं होता।
आपकी मुद्रा में सुधार करता है
आप फर्श पर सोने से अपनी मुद्रा में सुधार कर सकते हैं क्योंकि यह आपके सिर, गर्दन और पीठ को संरेखण में लाकर आपकी मुद्रा को सही करता है। यदि आपका गद्दा आपको नींद की समस्या दे रहा है, तो जमीन पर सोना सही विचार हो सकता है। शुरूआत में आपको थोड़ी परेशानी हा ेसकती है, लेकिन एक बार जब आपका शरीर समायोजित हो जाता है, तो आपको जमीन पर सोने में ज्यादा अच्छा लगेगा।
गर्भवती होने पर फर्श पर सोना
गर्भावस्था के दौरान फर्श पर सोना गर्भवती महिला के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। हालांकि कई महिलाएं फर्श पर सोने में सहज महसूस करती हैं, लेकिन एक सख्त गद्दे की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान फर्श पर सोते समय उठना और बैठना काफी कठिन हो सकता है। अंत में, ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाओं का आराम प्राथमिक चिंता है। इसलिए उचित मार्गदर्शन के लिए डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है।
Next Story