लाइफ स्टाइल

Skincare Routine: घर पर रोजाना अपनाएं ये आसान टिप्स, पाएं स्वस्थ और चमकदार त्वचा

Sarita
23 Jun 2025 10:14 AM IST
Skincare Routine: घर पर रोजाना अपनाएं ये आसान टिप्स, पाएं स्वस्थ और चमकदार त्वचा
x
Skincare Routine: वैसे हर लड़की मार्केट से विभिन्न तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती रहती हैं, जो उनकी त्‍वचा को चमकदार और दाग-धब्‍बे रहित बनाते हैं। मगर, अगर स्किन का ठीक ढंग से देखभाल नहीं किया तो मंहगे से मंहगे प्रोडक्ट्स भी किसी काम नहीं आ सकते हैं।
चेहरे की ठीक ढंग से साफ-सफाई करने का सही तरीका। सबसे पहले जरूरी है कि महिलाएं अपनी स्किन का टाइप समझे। जिसके बाद ही वह ठीक ढंग से रख-रखाव कर सकती है। जाानिए नैचुरल तरीके से स्कीन को हेल्दी, जवां और ग्लोइंग रखने की रूटीन।
दिन की शुरूआत पानी के साथ:
आप अपने दिन की शुरूआत एक गिलास या एक लीटर पानी के साथ करे। इससे आपका शरीर ठीक ढंग से हाइड्रेट भी होगा। इसके साथ ही स्किन में ग्लो आएगा। इसके साथ ही दिनभर खूब पानी पिएं।
वॉकिंग जरूरी:
शरीर और स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप शारीरिक रूप से फिट रहें। इसके लिए आप रोजाना 15-20 मिनट वॉक जरूर करे। खुली हवा में वॉक करने से आपका हार्ट, लंग्स हेल्दी रहने के साथ शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। इसके साथ ही शरीर की कैलोरी कंट्रोल में रहेगी। जिससे आपका पूरा शरीर फिट रहने के साथ स्किन भी जवां रहेगी।
ब्रेकफास्ट से पहले एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। इससे आपके शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएंगे। जिसके कारण आपको स्किन संबंधी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
फेसवॉश में मौजूद रासायनिक तत्व आपकी त्वचा की कोमलता और प्राकृतिक चमक को छीन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि टेहरा धोने के बाद अपनी स्किन की टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। जिससे कि आपकी स्किन हमेशा हेल्दी रहें।
एक खट्टा फल का सेवन:
स्किन को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी के साथ लाइसिन और प्रोलाइन के रूप में अमीनो एसिड पाए जाते हैं। जो आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ हर स्किन रोग से बचाता है। ऐसे में आप रोजाना आंवला का सेवन किसी रूप में करे। आप चाहे तो नींबू का रस, संतरा, कीवी जैसे अन्य फलों का सेवन कर सकते हैं।
आप चाहे तो रोजाना चेहरे पर हल्का सा बेसन का पेस्ट लगाकर चेहरा धो सकते हैं। आप चाहे तो बेसन में हल्दी, दही मिलाकर पैक बना सकते हैं। दरअसल बेसन में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो आपकी स्किन के अनचाहे बालों को हटाता है। इसके अलावा स्किन को टैन, ब्लैक हैड्स और ऑयल हटाने में मदद करता है।
Next Story