- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips: घर पर तैयार ये फेस पैक बढ़ाएंगे चेहरे की चमक
Sarita
8 Aug 2025 12:45 PM IST

x
Skin Care Tips: अगर इन दिनों त्वचा की सही तरह से देखभाल न की जाए, तो त्वचा को काफी नुकसान पहुँच सकता है। गर्मी के इन दिनों में चेहरे का डल और डार्क होना आम बात है। आज इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये फेस पैक आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने और उसके टेक्सचर को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फेस पैक्स के बारे में।
आलू से तैयार किया गया फेस पैक:
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको 1 छोटा आलू, 1 बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच दही की जरुरत होगी. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको एक छोटे साइज के आलू को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर देने होंगे. इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सर में डालकर एक पेस्ट की तरह तैयार कर ले. इस पेस्ट को बाहर निकालकर एक कटोरे में रख दें. इसके बाद इसमें शहद और दही को मिला दें. अब आपको एक क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को धो लेना होगा और नरम हाथों से उसे सुखा लेना होगा. अब इस पेस्ट को अपनी आंखों के अलावा पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें. करीब 20 मिनट बाद इसे धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें|
मसूर दाल से बनाया गया फेस पैक:
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको मसूर की दाल, दूध, चावल का आटा और मुल्तानी मिटटी की जरुरत पड़ेगी. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको मसूर की दाल को दूध में डालकर थोड़ी देर के लिए भीगने के लिए छोड़ देना होगा. अब आपको इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना होगा. तैयार किये गए पेस्ट में अब आपको चावल का आटा और मुल्तानी मिटटी को मिला देना होगा. जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए और पूरी तरह से तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगा लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रहने दें और उसके बाद धो लें. आखिर में आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर लें|
TagsSkin Careफेस पैकचेहरेचमकSkin CareFace PackFaceGlow जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





