मनोरंजन
कपिल शर्मा के कैफे पर दोबारा फायरिंग: पुलिस अलर्ट, कॉमेडियन को मिल सकती है सुरक्षा
jantaserishta.com
8 Aug 2025 12:08 PM IST

x
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है.
मुंबई: कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित 'कैप्स कैफे' पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है। 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है। पोस्ट में लिखा था, "हमने कपिल को कॉल किया, लेकिन उसने सुना नहीं। इसीलिए यह कार्रवाई की गई। अगर अब भी नहीं माना, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।"
इस धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पहली फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से पूछताछ की थी और जानना चाहा था कि क्या उन्हें गैंग से कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला था। कपिल ने तब कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब दूसरी घटना के बाद क्राइम ब्रांच फिर से कपिल से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पूछेगी। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या गैंग से जुड़े लोगों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास रेकी की थी।
इससे पहले, जुलाई में कपिल के सरे स्थित कैफे पर बब्बर खालसा के हरजीत सिंह ने 9 गोलियां चलाई थीं। हरजीत ने दावा किया था कि यह हमला कपिल के टीवी शो में निहंग सिखों के परिधान पर की गई टिप्पणी के जवाब में था। यह हमला गुरुवार तड़के 2 बजे हुआ था, जब कैफे बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। सरे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कपिल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।
Video of Firing at KAPS CAFE of Kapil Sharma #Surrey #Canada https://t.co/ArOnccQHax pic.twitter.com/sRShCU725g
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) August 7, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





