लाइफ स्टाइल

Roti Sandwich : मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच

Sarita
8 Jan 2026 6:44 AM IST
Roti Sandwich  :   मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच
x
Roti Sandwich : अगर आपके घर में रात की बची हुई रोटियां रखी हैं और आप रोज-रोज ब्रेड वाला नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो रोटी सैंडविच आपके लिए एक परफेक्ट देसी ऑप्शन है. यह रेसिपी खासतौर पर ब्रेकफास्ट के लिए बनाई गई है, क्योंकि इसमें बिना ज्यादा तेल और बिना किसी महंगे सामान के ऐसा नाश्ता तैयार हो जाता है जो पेट भी भरता है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे बच्चों के टेस्ट के हिसाब से भी बना सकते हैं. यही वजह है कि यह सैंडविच घर के छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट बन जाता है|
सामग्री:
4 गेहूं की रोटियां
1 उबला हुआ आलू अच्छे से मैश किया हुआ
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 से 2 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच हरा धनिया
बटर या घी सेंकने के लिए
हरी चटनी या टोमैटो सॉस
रोटी सैंडविच बनाने का सबसे आसान तरीका:
रोटी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैश किया हुआ आलू लें. अब इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर टेस्टी स्टफिंग तैयार कर लें.
अब एक रोटी लें और उस पर हल्का सा बटर या हरी चटनी लगाएं. इसके ऊपर तैयार स्टफिंग फैलाएं और दूसरी रोटी रखकर हल्के हाथ से दबा दें. इसी तरह बाकी सैंडविच भी तैयार कर लें.
इसके बाद तवा गर्म करें और फिर थोड़ा सा बटर या घी डालें और सैंडविच को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इसे सैंडविच मेकर में भी बना सकते हैं|
गर्मागर्म रोटी सैंडविच को बीच से काटकर हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आलू की जगह पनीर, उबली सब्जियां या स्प्राउट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
Next Story