लाइफ स्टाइल

Rice Kanji : शरीर को राहत देगी चावल की कांजी

Sarita
26 April 2025 10:02 AM IST
Rice Kanji : शरीर को राहत देगी चावल की कांजी
x
Rice Kanji : यहां हम एक ऐसे पकवान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कई अभिनेत्रियां भी करती हैं। हम बात कर रहे हैं चावल की कांजी की, जिसे बनाना भी आसान है और इसके सेवन से आपको गर्मी से राहत मिलेगी। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको ये बनाना बताते हैं।
चावल की कांजी बनाने का सामान
चावल – 1/2 कप
पानी – 3-4 कप
काला नमक या सेंधा नमक
थोड़ा सा दही (वैकल्पिक)
प्याज
हरी मिर्च
करी पत्ता
चावल की कांजी बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धो लेना है। इसे धोने के बाद एक बर्तन में लेकर पानी में पकाने के लिए रख देना है।
ध्यान रखें कि इसमें जो पानी है, उसे ही कांजी कहते हैं, इसलिए ये पतला ही होना चाहिए। यानी कि पानी उतना डालें कि चावल भी पक जाएं और उसमें सूप जैसा पानी भी बचा रहे। जब ये पर जाए तो इसे रातभर (8-12 घंटे) कमरे के तापमान पर ढककर रखें।
यदि आप चाहते हैं कि ये इसमें जल्दी फर्मेंटेशन हो जाए तो थोड़ा सा दही भी मिला सकते हैं। वैसे तो बिना दही से भी फर्मेंटेशन रातभर में हो जाता है।
रातभर भिगोने के बाद ये हल्की खट्टी हो जाएगी। इसके बाद पहले थोड़ा सा नमक डालें और इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या नींबू का रस भी डाल सकते हैं। प्याज बगैरह डालकर आप न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं, बल्कि इसके सेवन से भी गर्मी में आपको राहत मिलेगी।
इन परेशानियों से मिलेगी राहत
यदि गर्मी के मौसम में आप नियमित रूप से चावल की कांजी का सेवन करेंगे तो इससे न सिर्फ पाचन सुधरता है, बल्कि ये पेट को ठंडक देती है। चावल की कांजी आपको हीट स्ट्रोक से बचाती है। इसलिए हर दिन इसका सेवन करना शुरू कर दें।
Next Story