लाइफ स्टाइल

Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनानास का रायता, देगा अच्छी सेहत

Sarita
7 Jun 2025 11:07 AM IST
Recipe: स्वाद में लाजवाब है अनानास का रायता, देगा अच्छी सेहत
x
Recipe: गर्मी के मौसम में खाने में रायता तो ज्यादातर लोग पसंद करते हैं, क्योंकि ये रिफ्रेशिंग होता है. बारिश के दौरान भी काफी उमस रहती है, ऐसे में फ्रेशनेस के लिए आप अनानास का रायता बनाकर खा सकते हैं जो टेस्टी और हेल्दी भी है. तो चलिए देख लेते हैं इसकी झटपट रेसिपी|
पाइनएप्पल रायता के लिए इनग्रेडिएंट्स:
इसके लिए आपको चाहिए होगा पाइनएप्पल (छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें ), जरूरत के मुताबिक दही, पुदीने की पत्तियां, काला नमक (स्वाद के मुताबिक), आधा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर, एक कटी हरी मिर्च (ऑप्शनल है). इस तरह से आप सारे इनग्रेडिएंट्स को तैयार कर लें|
इस तरह बनाएं पाइनएप्पल रायता:
रायता बनाने के लिए आपने जो अनानास काटकर रखे हैं, उसे ग्रिल करें, इससे ये नरम हो जाएंगे और साथ ही स्मोकी फ्लेवर भी आएगा. अगर आपको स्मोकी फ्लेवर नहीं पसंद है तो स्टीमर में स्टीम कर लें. इसके बाद दही को क्रीमी टेक्सचर आने तक फेटं लें और स्टीम के पाइनएप्पल्स को ठंडा करने के बाद इसमें मिलाएं. इसके बाद सारे बेसिक मसाले जैसे कटी हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च एड करें. पुदीना पत्तियों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और रायता को गार्निश कर दें|
अनानास का रायता आप ठंडा-ठंडा सर्व करें. इसलिए आपको जब भी खाना हो तो एक घंटे पहले बना लें और फिर फ्रीज में रख दें. उसके बाद आराम से इसे एंजॉय करें. अगर टाइम न हो तो दही को कुछ आइस क्यूब के साथ फेंट लें और फिर उसमें अनानास के अलावा बाकी इनग्रेडिएंट्स मिलाएं. इससे आपका रायता ठंडा ही बनकर तैयार होगा और आप तुरंत इसे एंजॉय कर पाएंगे|
Next Story